Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

पेशाब बताएगा किडनी फेल हो गई है या नहीं? यहां जानिए Urine से कैसे पता करें किडनी का हाल

Kidney Disease Urine infection: किडनी की बीमारी का असर यूरिन पर नजर आता है. यह शरीर और खासकर किडनी की सेहत का आईना होता है. इसके रंग, गंध और फ्रीक्वेंसी में होने वाले बदलाव नजरअंदाज नहीं किए जा सकते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 28, 2026 11:31
Kidney Disease Urine infection
किडनी को हेल्दी रखने के टिप्स. Image Credit- News24

Kidney Kharab Hone Par Peshab Ka Rang Kaisa Hota Hai: किडनी हमारे शरीर का हिस्सा है, जिसके बिना हेल्दी लाइफ जीना मुश्किल है. किडनी खून को साफ करने, टॉक्सिन्स बाहर निकलने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. इसलिए उनकी हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है. आजकल खराब खानपान, कम पानी पीना, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. अक्सर किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन आपका पेशाब कई ऐसे संकेत देता है, जिनसे आप किडनी की सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण और बचने के आसान उपाय

---विज्ञापन---

पेशाब के रंग से कैसे समझें किडनी का हाल? 

  • हल्का पीला रंग- अगर आपका पेशाब हल्का पीला या साफ है तो यह हेल्दी किडनी होने का संकेत है. 
  • गहरा पीला रंग- यह रंग पानी की कमी होने का संकेत है. इसलिए पानी पीने पर ध्यान दें वरना किडनी पर असर पड़ सकता है. 
  • लाल या गुलाबी रंग- यह पेशाब में खून आने का संकेत हो सकता है, जो किडनी स्टोन, इंफेक्शन या गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है. 

पेशाब में दिखने वाले गंभीर संकेत 

  • झागदार पेशाब आना- अगर पेशाब में ज्यादा झाग बनता है, तो यह प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है जो किडनी डैमेज का लक्षण है. 
  • बार-बार पेशाब आना- जरूरत से ज्यादा बार पेशाब आना किडनी या यूरिन इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. 
  • पेशाब में जलन या दर्द- यह यूरिन इंफेक्शन या दूसरी किसी समस्या का संकेत हो सकता है. 
  • पेशाब कम आना- अगर पानी सही मात्रा में पीने के बाद भी पेशाब कम आ रहा है तो यह किडनी की कार्यक्षमता कम होने का लक्षण है. 

किडनी को हेल्दी रखने के टिप्स 

  • किडनी के लिए पानी बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. 
  • किडनी को सबसे ज्यादा बाहर की चीजें नुकसान करती हैं. इसलिए ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें. 
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर या शुगर कंट्रोल की बीमारी है तो किडनी का ज्यादा ख्याल रखें.

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर कंट्रोल करने में मददगार है ये सब्जी, जानिए सेवन का सही तरीका, जल्दी दिखेगा असर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2026 11:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.