---विज्ञापन---

हेल्थ

नीम की पत्ती सुबह खाली पेट खाने से क्या होता है? यहां जानिए शरीर को Neem Leaves से क्या-क्या फायदे मिलते हैं

Neem Ke Fayde: क्या आप जानते हैं खाली पेट नीम के पत्ते खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि इसके कई फायदे मिल सकते हैं. यहां जानिए नीम के पत्ते खाली पेट खाए जाएं तो इसके शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 19, 2026 14:59
Neem Leaves Benefits
Khali Pet Neem Khane Ke Fayde: नीम के पत्ते शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं.

Neem Leaves Benefits: नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये पत्ते शरीर को अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में फायदा देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजाना खाली पेट नीम के पत्तों के सेवन के क्या फायदे होते हैं और यह शरीर को कैसे प्रभावित करता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए नीम के पत्ते (Neem Ke Patte) खाने पर शरीर पर इसका कैसा असर होता है और कौन-कौन से बदलाव नजर आते हैं.

खाली पेट नीम के पत्ते खाने के फायदे

बढ़ती है इम्यूनिटी – शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में नीम के पत्तों का असर दिखता है. नीम के पत्ते इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं जिससे मौसमी दिक्कतें दूर रहती हैं और शरीर बार-बार रोगों का शिकार नहीं होता है.

---विज्ञापन---

खून साफ होता है – एंटी-ऑक्सडेंट्स गुणों से भरपूर होने के चलते नीम के पत्ते शरीर के गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं और खून को साफ करने में असर दिखाते हैं. इन पत्तों को खाने पर शरीर की अंदर से अच्छे से सफाई हो जाती है.

स्किन हेल्दी रखते हैं – नीम के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. इस चलते इन पत्तों को खाली पेट खाया जाए तो ये पत्ते शरीर को हीलिंग गुण देते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं.

---विज्ञापन---

मुंह को भी मिलते हैं फायदे – नीम के पत्ते ओरल हेल्थ को भी अच्छा रखते हैं. इन पत्तों को सुबह चबाने पर ये दांतों को साफ करते हैं, मुंह की बदबू हटाते हैं और मसूड़ों की दिक्कतें दूर करने में भी मददगार होते हैं. नीम के पत्ते चबाने के अलावा नीम की दातुन को दांतों से चबाने पर भी दातों को फायदा मिलता है.

जोड़ों का दर्द भी रहता है दूर – नीम खाने पर यह जोड़ों के दर्द में भी फायदा देता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अंदर से दर्द को दूर करने में फायदेमंद साबित होते हैं.

इस बात का रखें खास ध्यान

नीम के पत्ते खाने हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा पत्ते ना खाएं. अति किसी भी चीज की बुरी होती है और नीम के पत्ते भी जरूरत से ज्यादा खाए जाएं तो सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में हर दिन 5 से 6 नीम के पत्ते खाए जा सकते हैं. इन पत्तों को खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें.

किसे नहीं खाने चाहिए नीम के पत्ते

गर्भवती महिलाओं को या बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला को नीम के पत्ते खाने से मना किया जाता है. इसके अलावा खून पतला करने की दवाएं ले रहे लोगों को भी नीम के पत्तों के सेवन से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 19, 2026 02:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.