Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

कंधे के भयंकर दर्द से आराम दिलाएगा ये तेल, यहां जानिए इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका

Gardan Ka Dard: कई बार लगातार काम करने की वजह से कंधे में दर्द होने लगता है. एक वक्त ऐसा आता है जब कंधे इधर से उधर मुड़ती भी नहीं है. ऐसे में लहसुन और तिल से बना तेल इस्तेमाल करें. इसे लगाने से अंदर की मांसपेशियां रिलैक्स होंगी और आपको दर्द में आराम मिलेगा. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 3, 2026 08:32
Neck Pain Ayurvedic Pain
गर्दन में दर्द के कारण. Image Credit- Freepik

Neck Pain Ayurvedic Pain: आजकल ज्यादातर लोगों का काम ऑनलाइन हो गया है. इसलिए लोग घंटों मोबाइल और लैपटॉप के सामने बैठकर काम कर रहे हैं. इसकी वजह से लोगों की कंधे में दर्द होने लगा है. हर रोज सुबह उठने के बाद उन्हें दर्द का एहसास होता है. ऐसे में दवा खाना सही नहीं हो सकता, क्योंकि यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि, लंबे समय तक गलत पोस्चर में बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, जिससे तेज दर्द, अकड़न और कभी-कभी सिरदर्द भी होने लगता है. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ तेल इस समस्या से राहत दिलाने में बेहद असरदार माने जाते हैं. इसमें से एक तेल आप भी दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- गर्दन के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? जानिए कौन से घरेलू नुस्खे दूर करते हैं Neck Pain

---विज्ञापन---

कंधे में दर्द के कारण

कंधे में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन गलत पोस्चर में बैठना मुख्य कारण हो सकता है. कई बार इंसान गलत तरीके से बैठकर काम कर लेता है, जिससे उन्हें दर्द महसूस होने लगता है. हालांकि, कंधे में दर्द इन कारणों से भी हो सकता है.

  • मांसपेशियों में खिंचाव होना
  • उम्र बढ़ना
  • नसों पर दबाव पड़ना
  • स्ट्रेस की वजह
  • बैठे रहना

कौन सा तेल है सबसे असरदार?

कई आयुर्वेद के अनुसार, कंधे के दर्द के लिए तिल का तेल और नारियल तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, खासतौर पर तिल का तेल आयुर्वेद में वात दोष को शांत करने के लिए जाना जाता है, जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का मुख्य कारण होता है. आप इसमें लहसुन या अजवाइन मिलाकर इसका असर और बढ़ा सकते हैं. 

---विज्ञापन---

घर पर कैसे बनाएं तेल?

सबसे पहले एक कटोरी में तिल का तेल निकालें. फिर 4 लहसुन की कलियों को डालकर अच्छी तरह से पकाएं. पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा करने के लिए रख दें. अब तेल को छानकर कटोरी में डालें और इस्तेमाल करें.  

इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • जब भी तेल को लगाएं तो हल्का गर्म करें. गर्म तेल से मांसपेशियां पर जल्दी असर करती हैं.
  • अब तेल को गर्दन के पीछे और कंधों पर हल्के हाथ से 10–15 मिनट तक मसाज करें.
  • इस दौरान सिकाई करें और मसाज करें. मसाज के बाद गर्म पानी की थैली से सिकाई करें और इससे दर्द जल्दी कम होगा.

इसे भी पढ़ें- पतंजलि का रेजिडेंशियल एजुकेशन सिस्टम, जो पढ़ाई के साथ चरित्र को भी बना रहा मजबूत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 03, 2026 08:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.