---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

लड़कियों को कभी पसंद नहीं आते ऐसे लड़के? जानें कैसे होते हैं INSEL

एडोलेसेंस सीरीज इन दिनों काफी चर्चाओं में है। यह सीरीज एक 13 साल के बच्चे के ईर्द-गिर्द घुम रही है, जिसमें लड़के को अपनी क्लासमेट पसंद आती है, मगर रिजेक्शन की वजह से वह उसका कत्ल कर देता है। जांच-पड़ताल के बाद पता चलता है कि वह बच्चा INSEL पर्सनालिटी का होता है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है, जो लोगों को तुरंत प्रभावित करता है। एडोलेसेंस, किसी भी इंसान की उम्र का वह स्टेज है, जहां लड़के मैस्क्यूलैनिटी और लड़कियां वुमनहुड की ओर प्रवेश करती हैं। नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलेसेंस भी इन दिनों वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो रही है। इस सीरीज में 13 साल का बच्चा, जिसका नाम जेमी है, वह INSEL पर्सनालिटी डिसऑर्डर से गुजर रहा था। जेमी को अपनी एक क्लासमेट काफी पसंद थी। उसने उसे सोशल मीडिया पर अप्रोच किया, लेकिन लड़की ने उसे इन्सेल इमोजी शेयर करके ट्रोल किया और इस वजह से जेमी साइबर बुलिंग का शिकार बन गया। जेमी को इमोजी देखकर इतना गुस्सा आया कि वह उसे कंट्रोल नहीं कर पाया और उसने लड़की का मर्डर कर दिया।

क्या कहती हैं रिसर्च?

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुछ प्रकार के जो लड़के होते हैं, जिन्हें लड़कियां बिल्कुल नहीं पसंद करती हैं। ऐसे लड़के वे होते हैं, जो अपनी भावनाओं और इंटिमेसी को दबाकर रखते हैं। ऐसा अक्सर युवाओं के बीच होता है। दरअसल, ऐसे लड़के लड़कियों को आकर्षित नहीं कर पाते हैं। वहीं, जो लड़के होते हैं उन्हें ऐसे पार्टनर्स की तलाश होती है, जो उन्हें फिजिकल सेटिसफैक्शन प्रोवाइड करवा सके। अगर उन्हें ऐसा साथी नहीं मिलता तो वह फ्रस्टेट हो जाते हैं। फ्रस्टेशन की एक और वजह यह भी होती है कि उन्हें खुद की पर्सनालिटी पर शक होता है और डर लगता है कि उन्हें कोई पसंद नहीं करेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

सीरिज की कहानी क्या है?

एडोलेसेंस सीरीज की कहानी में जेमी, जो हमेशा अकेला, दुखी, तनाव में और माता-पिता से कम प्यार मिलने की वजह से सोशल मीडिया का सहारा लेने लगता है। सोशल मीडिया की मदद से वह अपने आप को व्यस्त रखने लगता है और ऐसे-ऐसे वह खुद को इटंरनेट के डार्क वर्ल्ड में जाने से रोक नहीं पाता है। वह लड़का अपनी क्लासमेट को पसंद करने की वजह से इन्सेल पर्सनालिटी का इंसान बन जाता है। ऐसे लोगों की सोच बिल्कुल अलग होती है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कैसे होते हैं INSEL?

इन्सेल पर्सनालिटी के लोगों की सोच अलग-अलग तरह की हो सकती है। ऐसी पर्सनालिटी वाले लड़कों को हमेशा लड़कियों से बात करने में डर लगता है, कुछ लड़कों को लड़कियों से सिर्फ ऑनलाइन बात करना पसंद होता है और सिर्फ ऐसी बातें करनी होती है, जो इंटिमेट या रोमांटिक हो। उनकी ये सोच ही उन्हें निराश, अकेला और खुद को नुकसान पहुंचाने वाली प्रवृत्ति का बना देती है।

INSEL इमोजी क्या होता है?

1. रेड पिल- इस पिल का मतलब होता है कि पुरुषों को नाखुशी और जीवन में यौन असफलताएं मिलने का कारण लड़कियां हैं।

---विज्ञापन---

2. 100 साइन- इस इमोजी का इन्सेल में मतलब होता है कि 100 में 80/20 होना। इसमें 80% महिलाओं को 20% लड़के ही पसंद हैं।

3. फायरक्रैकर- इस साइन का मतलब होता है कट्टर विचारों वाली महिला होना।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2025 10:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola