---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या हफ्ते में दो बार शराब पीना ठीक है? डॉक्टर ने बताया हफ्ते में 2, 3 और 4 बार शराब पीने पर क्या होता है

What Happens When We Drink Daily: हफ्ते में आप जितनी बार शराब पीते हैं उसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है. ऐसे में हफ्ते में 1 बार, 2 बार, 3 बार या 4-5 बार शराब पीने पर शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है इस बारे में बता रहे हैं डॉक्टर. आप भी जान लीजिए.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 12, 2026 11:39
Drinking Alcohol
रोज शराब पीने से क्या होता है?

Drinking Alcohol Daily: शराब शौक के लिए पी जाती है, लोग गम करने के लिए भी पीते हैं तो कोई तनाव में शराब पीता है. लेकिन, शराब शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. अक्सर ही लोगों से जब पूछा जाता है कि वे हफ्ते में कितनी बार शराब (Sharab) पीते हैं तो वे कह देते हैं कि बस ओकेजनली पीते हैं, लेकिन ओकेजनली भी कितनी बार शराब पी जा रही है यह सटीक बताया जाए तो पता चलता है कि यह शराब आपके लिवर को डैमेज (Liver Damage) होने तक की कगार पर ले आई है. इसी बारे में बता रहे हैं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा. डॉक्टर ने बताया है कि हफ्ते में 1 बार, 2 बार, 3 बार, 4 बार और 5 बार शराब पीने पर क्या होता है.

यह भी पढ़ें – सेक्शुअल रोग होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं? रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया ऐसे करें पहचान

---विज्ञापन---

हफ्ते में 2, 3 और 4 बार शराब पीने से क्या होता है

डॉक्टर ने बताया कि अगर आप महीने में एक बार शराब पीते हैं तो इससे आपके लिवर पर हल्का दबाव पड़ता है और मेटाबॉलिज्म थोड़ा सा डिस्टर्ब होता है. वहीं, अगर आप हफ्ते में एक बार शराब पीते हैं तो इससे लिवर पर स्ट्रेस बढ़ने लगता है, स्लीप साइकल खराब होने लगती है और शरीर में डिहाइड्रेशन होना शुरू हो जाती है.

हफ्ते में अगर 2-3 बार से ज्यादा या कहें 3 से 5 बार शराब पी जाए तो इससे कोर्टिसोल बढ़ने लगता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस होने लगता है, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और स्लीप साइकल बिगड़ जाती है.

---विज्ञापन---

रोजाना शराब पीने पर क्या होता है

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रोजाना शराब पीने (Drinking Alcohol Everyday) की आदत हो जाती है. डॉक्टर का कहना है कि रोजाना शराब पी जाए तो लिवर बुरी तरह खराब होने लगता है और लिवर फेल होने तक की नौबत आ जाती है. कंप्लीट मेटाबॉलिक ब्रेकडाउन हो जाता है और कैंसर का खतरा बढ़ता है सो अलग.

यह भी हो सकता है असर

  • ज्यादा शराब पीने पर कैंसर का रिस्क बढ़ता है. ज्यादातर मुंह, गले, खाद्य नली, लिवर और स्तन कैंसर की वजह बनती है शराब.
  • मेंटल हेल्थ खराब होने लगती है. शराब ब्रेन डैमेज करने का भी काम करती है.
  • शराब पीने पर वजन में इजाफा हो सकता है.
  • रोज-रोज शराब पी जाए तो व्यक्ति को शराब पीने की लत लग जाती है. इसे एल्कोहल यूज डिसोर्डर कहते हैं.
  • दिल की सेहत को खराब करने में भी शराब योगदान देती है.

यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 11:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.