Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से कैसे निपटें? फिजीशियन ने कहा इस तेल से करें घुटनों की मालिश, मिल जाएगा आराम

Joint Pain: जोड़ों का दर्द बढ़ती उम्र में जरूरत से ज्यादा परेशान करता है और सर्दियों के मौसम में तो व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर कौन से टिप्स शेयर कर रही हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Nov 29, 2025 16:56
Joint Pain
जोड़ों के दर्द से कैसे बचें?

Joint Pain In Winter: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही तरह-तरह की समस्याएं शरीर को घेर लेती हैं. इन्हीं समस्याओं में से एक है जोड़ों के दर्द की दिक्कत. जाड़े में जोड़ों में दर्द (Jodo me dard) होना आम समस्या है. खासकर उन लोगों को यह दर्द ज्यादा परेशान करता है जिन्हें गठिया या किसी तरह की पुरानी चोटें होती हैं. ठंड के मौसम में रक्त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं जिससे ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है. इससे हाथ-पैरों में अकड़न महसूस होती है और दर्द रहता है. अगर आप भी ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए डॉ. शालिनी सिंह सालुंके इस दर्द को कम करने के लिए क्या टिप्स बता रही हैं. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके जनरल फिजीशियन हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने पोस्ट शेयर करके बताया है कि किस तरह ठंड के मौसम में जोड़ों को आराम मिलता है.

जोड़ों के दर्द से कैसे मिलेगी राहत

गर्म तेल की मालिश – जोड़ों का दर्द कम करने के लिए तिल या सरसों के तेल (Mustard Oil) को गर्म करके मालिश की जा सकती है. कटोरी में तेल लेकर इसमें अदरक या अजवाइन कूटकर डाल दें. इस तेल को हल्का कुनकुना होने तक पकाने के बाद आंच से उतारें. इस तैयार तेल से घुटनों की मालिश की जा सकती है. डॉक्टर की सलाह है कि दिन में 2 से 3 बार इस तेल से मालिश करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – जीभ के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे होती है Tongue Cancer की पहचान

एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स – हल्दी, काली मिर्च, लहसुन, अदरक, मेथी, साग, अलसी के बीज और चिया सीड्स का सेवन करें. आप अपने खानपान में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

योगा – डॉक्टर का कहना है कि रोजाना कुछ देर के लिए योगा जरूर करें. हल्की स्ट्रेचिंग करने से भी जोड़ों को आराम मिल जाता है. इससे फ्लेक्सिबिलिटी भी बनी रहती है.

जोड़ों को गर्म रखें – सर्दियों के मौसम में जोड़ों को गर्म रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए दिन में 2 से 3 बार जिस जोड़ में दर्द है उसकी गर्म पानी से सिंकाई जरूर करें.

पानी पीते रहें – अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें. पानी की कमी होगी तो जोड़ों का दर्द नहीं जाएगा. इसीलिए हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना जरूरी है.

वजन नियंत्रण पर भी दें ध्यान

जोड़ों के दर्द की एक बड़ी वजह बढ़ता वजन भी होता है. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका वजन नियंत्रण में रहे. वेट मैनेजमेंट के लिए एक्सरसाइज की जा सकती है या फिर डाइट पर ध्यान देकर भी वजन घटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – किडनी की बीमारी में नाखून कैसे दिखते हैं? यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Nov 29, 2025 04:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.