क्या डायबिटीज में पत्ता गोभी खानी चाहिए? यहां जानिए पत्ता गोभी खाने का सही तरीका

Patta Gobhi Ke Fayde: डायबिटीज के मरीज सही मात्रा और सही तरीके से पत्ता गोभी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह ना सिर्फ पोषण देती है बल्कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद हो सकती है.

Patta Gobhi Ke Fayde:

डायबिटीज में पत्ता गोभी खाने के फायदे. Image Credit- AI

Diabetes Me Patta Gobhi Kha Sakte Hai: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि गलत खानपान से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि क्या पत्ता गोभी खाना उनके लिए सही है. दरअसल, पत्ता गोभी में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं, जो सही तरीके से खाए जाएं तो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इसलिए इसका सेवन करने से पहले इसका सही तरीका जान लेना जरूरी है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या पत्ता गोभी खाना सुरक्षित है. विशेषज्ञों के मुताबिक पत्ता गोभी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और सही मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या डायबिटीज में पत्ता गोभी खानी चाहिए?

डायबिटीज के मरीज पत्ता गोभी खा सकते हैं. पत्ता गोभी में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. यह सब्जी पोषक तत्वों, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. पत्ता गोभी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है. यही कारण है कि इसे डायबिटीज डाइट में शामिल किया जा सकता है.

डायबिटीज में पत्ता गोभी खाने के फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद

पत्ता गोभी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो भोजन के पाचन को धीमा करता है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

कम कैलोरी वाली सब्जी

पत्ता गोभी में कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है। वजन कंट्रोल में रहने से डायबिटीज को मैनेज करना आसान होता है.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

इसमें विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने और इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक होते हैं.

विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है. पत्ता गोभी में मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

पत्ता गोभी खाने का सही तरीका

  • पत्ता गोभी को ज्यादा तेल में पकाने से बचें.
  • नॉर्मल सब्जी बनाएं या फिर सलाद के रूप में खाएं.
  • इसे उबालकर खाना अच्छा माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर है खतरे में, जानिए बचाव के आसान तरीके

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ