हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है गर्मियों का यह फल, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा डाइट में कर लीजिए शामिल

High Blood Pressure: गर्मियों में मिलने वाला एक ऐसा फल भी है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद साबित होता है. इस फल को खाने पर ना सिर्फ ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलेगी बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहेगी.

High BP Control

Fruit For High BP: यहां जानिए किस फल को खाने पर कम होगा हाई ब्लड प्रेशर. Image Credit - Freepik

High BP Control: सेहत को दुरुस्त रखने में फल बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इनमें फाइबर और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो अलग-अलग दिक्कतों से राहत दिलाने में असरदार होती है. वहीं, ऐसा भी एक फल है जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कम करने में मदद करता है. गर्मियों में मिलने वाला यह फल (Fruit) शरीर को ताजगी और हाइड्रेशन देता है जिससे शरीर लू से बचा रहता है और व्यक्ति गर्मियों में बीमार नहीं पड़ता है. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कौन सा है यह फल जिसे खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिल सकती है. आप भी जानिए इस सेहतमंद फल के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस फल से कम होगा हाई ब्लड प्रेशर

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के अनुसार, तरबूज (Watermelon) खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. तरबूज में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें फाइटोकेमिकल कंपाउंड्स, अमीनो एसिड्स, केरोटेनॉइड्स जैसे लाइकोपीन और लुटेन होते हैं. ऐसे में तरबूज ब्लड प्रेशर कम करने में असरदार हो सकता है. तरबूज को सादा खाया जा सकता है, सलाद में डालकर खा सकते हैं, इसका जूस बनाकर पिया जा सकता है या फिर आप तरबूज से स्मूदी बनाकर पी सकते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर कम करने वाले फूड्स

विज्ञापन
  • खानपान की ऐसी और भी चीजें हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकती हैं, जैसे चुकंदर खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने में असर दिख सकता है. इसके लिए चुकंदर का सलाद खा सकते हैं या चुकंदर का जूस पिया जा सकता है.
  • डार्क चॉक्लेट में फ्लेवेनॉइड्स होते हैं. ऐसे में फ्लेवेनॉइड्स ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाते हैं. ध्यान रहे कि आप डार्क चॉक्लेट की जरूरत से ज्यादा मात्रा ना लें बल्कि इसे सीमित और हेल्दी मात्रा में ही खाएं.
  • ओट्स में बीटा ग्लूकन फाइबर होता है जो दिल की सेहत को अच्छा रखने में असरदार होता है. ओट्स को खाने पर ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. नाश्ते में आप ओट्स खा सकते हैं.
  • हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाती है. केल, मेथी, पालक और कोलार्ड ग्रींस ब्लड प्रेशर को कम कर सकती हैं.
  • ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर कम करने में असरदार होते हैं और साथ ही गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं.

यह भी पढ़ें – छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ