High Uric Acid And Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों के पास समय का अभाव ज्यादा हो गया है और इतने बिजी हो गए हैं कि उनके पास खुद की हेल्थ की केयर करने का टाइम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खानपान लोगों को कई बीमारियों का शिकार बना रहा है। मौजूदा वक्त में यूरिक एसिड का बढ़ना एक नॉर्मल प्रॉब्लम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
अगर खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है, तो कई तरह की फिजिकल प्रॉब्लम हो सकती है, जैसे- जोड़ों में दर्द, पैर और एड़ियों में काफी तेज दर्द, उंगलियों में सूजन, तलवों का लाल होना और ज्यादा प्यास का लगना ये सभी बढ़े हुए यूरिक एसिड की ओर इशारा करता है। आइए जानें ..
अजवाइन
अजवाइन अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण हैं। अजवाइन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के साथ-साथ गठिया से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अदरक
अदरक की चाय या अदरक को खाना बनाने में इस्तेमाल करने से भी सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। एक बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक उबालें, उसमें एक कपड़ा भिगोएं और ठंडा होने पर प्रभावित जोड़ पर लगाएं। अच्छे परिणाम के लिए इसे रोजाना 30 मिनट तक करें।
केला
डेली एक केला यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी हो सकता है। अंगों के ठीक से काम करने के लिए इनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। इसके साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर शरीर से यूरिक एसिड को हटाने में मदद कर सकती है।
मैग्नीशियम
डाइट में लगातार मैग्नीशियम लेने से यूरिक एसिड फ्लेयर्स को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बादाम, काजू जैसे मेवे और पालक और कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ये सभी मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं।
सेब का सिरका
यह ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है और माना जाता है कि यह यूरिक एसिड के लेवल को भी कम करता है।
ये भी पढ़ें- कम सोना भी डायबिटीज की वजह? स्टडी में खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines