बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल 15 दिन में होगा कंट्रोल, बस अपना लें ये घरेलू उपाय

High Cholesterol Reduce Home Remedies: शरीर को हेल्दी रखना है तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के घटते-बढ़ते लेवल पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि खराब कोलेस्ट्रॉल कई तरह की परेशानियां खड़ा करता है और अनगिनत बीमारियों का शिकार होते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसे कम किया जा सकता है, आइए जानें..

Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल की समस्या Image Credit: Freepik

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में दिल से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हुई है और युवा इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, तो शरीर हमें कुछ अलग तरह के संकेत मिलने लगते हैं, जिसकी पहचान समय से होने पर इलाज हो सकता है।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल दो टाइप का होता है-

लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (Low-density lipoprotein)

यह ‘बुरा’ कोलेस्ट्रॉल कहलाता है क्योंकि यह ज्यादा मात्रा में होने पर आर्टरीज को जाम करके नार्वस्कुलर बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

विज्ञापन

हाइ-डेन्सिटी लिपोप्रोटीन (High-density lipoprotein)

यह ‘अच्छा’ कोलेस्ट्रॉल कहलाता है क्योंकि यह दिल के लिए लाभकारी होता है। यह शरीर के अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हमारे लिवर तक पहुंचाता है, जहां इसे अलग-अलग किया जाता है।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारी हो सकती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल रखने के लिए, हमें प्रॉपर डाइट और नियमित व्यायाम करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल की मात्रा बढ़ जाने पर डॉक्टर द्वारा दवाइयां भी लेनी पड़ती हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

घरेलू उपाय

एक छोटा टुकड़ा अदरक लें, कुछ लहसुन की कलियां और कच्ची हल्दी को लेकर पीस लें।  इसके बाद इनको एक गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए रख दें। अगले दिन सुबह उस पानी को गरम करें और जब तक वह आधा न हो जाए तब तक उसको पकाते रहें। फिर जब बचे हुए पानी में सेंधा नमक मिलाकर पिएं।

विज्ञापन

आपको लगातार यह उपाय 15 दिन करना है। इससे आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही होने लगेगा। इसके अलावा फैटी लिवर और ट्राइग्लिसराइड्स (खून में मौजूद एक तरह का फैट) का लेवल भी कम हो जाएगा। इस उपाय के बाद भी आपको अपनी जीवनशैली में कई चीजों में सुधार करना चाहिए।

स्वस्थ आहार

विज्ञापन

डाइट में सत्तू और फाइबर फूड्स को शामिल करें, जैसे कि फल, सब्जियां, अनाज, दाल, नट्स, और अंडे। तेल और मसालेदार खाने को कम करें।

नियमित व्यायाम

विज्ञापन

नियमित शारीरिक गतिविधि करना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट का व्यायाम करें, जैसे- ट्रेडमिल, जिम, योग, और स्विमिंग।

विज्ञापन

वजन कम करें

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो उसे कम करने का प्रयास करें। ज्यादा वजन कम करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

अल्कोहल और धूम्रपान की परहेज

अधिक अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है, इसलिए इनका सेवन कम करें या पूरी तरह से छोड़ दें।

विज्ञापन

जरूरी पोषण 

शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसमें ओटमील, ब्राउन राइस, मक्के की रोटी, दालें, फल और सब्जियां शामिल हैं।

विज्ञापन

इलाज

अपना नियमित चेकअप करवाएं और कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करवाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ