बढ़ गया है Uric Acid? तो अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स

Uric Acid And Drinks: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए डाइट और जीवनशैली में बदलाव होने बहुत जरूरी हैं। कुछ घरेलू उपाय की मदद से बढ़े हुए यूरिक एसिड की प्रॉब्लम से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

URIC ACID

यूरिक एसिड की समस्या Image Credit: Freepik

विज्ञापन

अगर खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है, तो कई तरह की फिजिकल प्रॉब्लम हो सकती है, जैसे- जोड़ों में दर्द, पैर और एड़ियों में काफी तेज दर्द, उंगलियों में सूजन, तलवों का लाल होना और ज्यादा प्यास का लगना ये सभी बढ़े हुए यूरिक एसिड की ओर इशारा करता है। आइए जानें ..

विज्ञापन

अजवाइन

अजवाइन अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण हैं। अजवाइन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के साथ-साथ गठिया से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अदरक

अदरक की चाय या अदरक को खाना बनाने में इस्तेमाल करने से भी सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। एक बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक उबालें, उसमें एक कपड़ा भिगोएं और ठंडा होने पर प्रभावित जोड़ पर लगाएं। अच्छे परिणाम के लिए इसे रोजाना 30 मिनट तक करें।

विज्ञापन

केला

डेली एक केला यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी हो सकता है। अंगों के ठीक से काम करने के लिए इनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। इसके साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर शरीर से यूरिक एसिड को हटाने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

मैग्नीशियम

डाइट में लगातार मैग्नीशियम लेने से यूरिक एसिड फ्लेयर्स को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बादाम, काजू जैसे मेवे और पालक और कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ये सभी मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं।

सेब का सिरका

यह ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है और माना जाता है कि यह यूरिक एसिड के लेवल को भी कम करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ