News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Heatwave Alert: उत्तर भारत में गर्मी ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली, राजस्थान से लेकर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। इतनी प्रचंड गर्मी से लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। IMD द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट इस बात का इशारा है कि अगले 48 घंटे और भी खतरनाक हो सकते हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों के लिए। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल पहले से ज्यादा रखने की जरूरत होती है।
बहुत अधिक तापमान का असर केवल बॉडी पर नहीं, मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। नींद की कमी, चिड़चिड़ापन, थकावट और तनाव जैसी मानसिक समस्याएं इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब शरीर लगातार गर्मी झेलता है, तो ब्रेन में तनाव वाले हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डिसीजन लेने की क्षमता और मूड पर भी असर पड़ता है। खासकर शहरों में जहां तापमान ज्यादा महसूस होता है।
ये भी पढ़ें- Heatwave Alert: दिल्ली में पारा 45 के पार, घर से निकलने से पहले जरूर पिएं 1 गिलास यह ड्रिंक, नहीं लगेंगे लू के थपेड़े
गर्मी से दिल के मरीजों की सेहत और ज्यादा बिगड़ सकती है। ज्यादा तापमान से हाई बीपी की समस्या हो सकती है और हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ सकता है। मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर और बेहोशी जैसी समस्याएं भी गर्मियों में आम हैं। शरीर का तापमान जब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो वह थर्मोरेगुलेशन यानी गर्मी को बर्दाश करने की क्षमता को खो देता है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: सेहत में चार चांद लगा देंगे ये 12 योगासन, आज से ही करें शुरू
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।