Heatwave Alert: दिल्ली में पारा 45 के पार, घर से निकलने से पहले जरूर पिएं 1 गिलास यह ड्रिंक, नहीं लगेंगे लू के थपेड़े

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। लू से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे हीटस्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

delhi heat waves

delhi heat waves

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से यहां तापमान लगातार 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक और दिल्लीवासियों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। हीटवेव्स का प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है। IMD के अनुसार, 42 डिग्री से ज्यादा का तापमान स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ाता है। ऐसे मौसम में आपको अपनी डाइट में लिक्विड और ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो आपको लू से बचाएंगे। हम आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीने से गर्मियों का दुष्प्रभाव शरीर पर कम पड़ेगा।

विज्ञापन

इन 5 सुपर ड्रिंक्स से बॉडी रहेगी ठंडी

1. नारियल पानी

विज्ञापन

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह ड्रिंक पीने से गर्मियों में पानी की कमी नहीं होती है। नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स और कई जरूरी न्यूट्रिएंट होते हैं, जो गर्मी में तनाव को भी कम करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इस मौसम में रोजाना 1 नारियल पानी आपके शरीर का पीएच बैलेंस मेंटेन करेगा।

विज्ञापन

2. छाछ

छाछ को गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। यह आपके शरीर को ठंडा करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। गर्मियों में गैस, अपच और कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है। इसके लिए आप अपनी छाछ में भुना हुआ जीरा, सेंधा नमक और पुदीने के पत्ते डालकर पिएं।

विज्ञापन

source-freepik

3. बेल का शरबत

विज्ञापन

बेल गर्मियों में मिलने वाला फल है। यह शरीर को ठंडा रखने में सहायता प्रदान करता है। यह ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाता है। इसके साथ-साथ कब्ज और एसिडिटी में फायदेमंद होता है।

4. सौंफ का पानी

विज्ञापन

सौंफ का पानी कूलिंग एजेंट से भरपूर होता है। इसे रोज खाली पेट पीने से पेट की जलन में राहत मिलती है। इसे आपको रात को 1 चम्मच पानी में मिलाकर भिगोकर रखना है और फिर इसे सुबह पीना है। अगर आपको पित्त बढ़ने की समस्या रहती है, तो आप सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर रखें। इसे 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं।

5. नींबू का शरबत

विज्ञापन

आपको लू से बचाने में नींबू का शरबत भी मदद करेगा। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है, जिससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। गर्मियों में इसे रोज पिएंगे तो पाचन भी सही रहेगा। साथ ही, यह ड्रिंक एनर्जी लेवल को भी बढ़ाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ