10 संकेत जो बताते हैं कि हेल्दी नहीं है आपका दिल, पैरों से लेकर त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण

Signs Of Heart Problems: दिल की सेहत बिगड़ने पर शरीर पर इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में वक्त रहते इन वॉर्निंग साइन को पहचान लिया जाए तो दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक जैसी स्थिति से बचा जा सकता है.

Heart Health

यहां जानिए कौन से संकेत बताते हैं कि आपका दिल हेल्दी नहीं है.

Heart Health: दिल की सेहत बिगड़ने लगती है तो शरीर इसके वॉर्निग साइन देने लगता है. शरीर पर ऐसे कितने ही लक्षण नजर आने लगते हैं जो बताते हैं कि शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है. ये लक्षण त्वचा से लेकर हाथ-पैरों पर नजर आ सकते हैं. इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो दिल की सेहत बिगड़ने से रोकी जा सकती है और दिल को दुरुस्त करने पर फोकस किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर पर दिखने वाले वो कौन से संकेत (Warning Signs) हैं जो बताते हैं कि दिल की सेहत ठीक नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल की सेहत बिगड़ने के वॉर्निंग साइन

पैरों का अकड़ना

अक्सर ही पैरों का अकड़ना या फिर जांघों और नितंब पर अकड़न महसूस होना दिल की किसी बीमारी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

पैरों पर छाले

अगर पैरों पर अक्सर ही छाले निकलने लगे हैं और जल्दी भरते नहीं हैं तो यह दिल की सेहत बिगड़ने का साइन हो सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

विज्ञापन

जबड़े में दर्द

जबड़े में दर्द होना, दांतों और गर्दन पर असहजता महसूस होना दिल से जुड़ी दिक्कत के कारण हो सकता है. इसे इग्नोर ना करें.

विज्ञापन

पैरों के बाल हटना

अगर पैरों पर बाल नजर आने अचानक बंद हो गए हैं तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है. दिल की सेहत बिगड़ने पर ब्लड सर्कुलेशन भी खराब हो जाता है.

विज्ञापन

वजन बढ़ना

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है या एक हफ्ते में ही वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है तो यह हार्ट फेलियर (Heart Failure) की तरफ इशारा हो सकता है.

विज्ञापन

पैरों का सूजना

पैरों पर सूजन होना फ्लुइड रिटेंशन के चलते हो सकता है. यह दिल की दिक्कतों के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

ठंडे पसीना आना

अगर आप अचानक से ठंडे पसीनों (Cold Sweats) से परेशान रहने लगे हैं तो हो सकता है दिल की दिक्कतों की संभावना बढ़ने लगी है तो सावधान हो जाएं.

विज्ञापन

हार्टबीट अनियमित होना

हार्टबीट का अनियमित हो जाना दिल की दिक्कत का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है. ऐसा अक्सर होता है तो डॉक्टर को संपर्क करने में देरी ना करें.

विज्ञापन

हाथ कंधे में दर्द होना

हाथों के ऊपरी हिस्से में या फिर कंधे में दर्द होना हार्ट डिजीज का लक्षण (Heart Disease Symptom) हो सकता है. अगर दर्द एकदम से होने लगे तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

हमेशा थकान रहना

हर समय थकान रहना और कमजोरी महसूस होना दिल की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है. बिना किसी कारण से ऐसा होना नॉर्मल नहीं है.

विज्ञापन

कैसे रखें दिल को सेहतमंद

  • दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करना छोड़ दें.
  • रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करें. कम से कम रोजाना 30 से 60 मिनट एक्सरसाइज करें.
  • दिल की सेहत अच्छी रखने वाली डाइट लें. खानपान में सब्जियां, फल, बींस, दालें, लीन मीट, मछली, लो फैट या फैट फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स, पूर्ण अनाज और हेल्दी फैट्स का सेवन करें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन

कोशिश करें कि आप नमक या हाई सोडियम मील्स ना लें. इसके अलावा हाई शुगर, शुगरी ड्रिंक्स, एल्कोहल, रिफाइंड कार्ब्स, हाई सैचुरेटेड फूड्स, प्रोसेस्ड मीट, सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट के सेवन से बचें.

हेल्दी वेट मेंटेन करें

विज्ञापन

मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों की संभावना बढ़ा देता है. यह बीमारियों के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. मोटापे के कारण दिल की सेहत भी बिगड़ती है. ऐसे में हेल्दी वेट मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ