नींद में हार्ट अटैक की असली वजह और शुरुआती संकेत क्या? विकास सेठी के निधन से उठे सवाल

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक के मामले आए दिन इतने बढ़ गए हैं कि इसकी चपेट में आम लोग और सेलेब्स, हर कोई आ रहा है। हाल ही में, टीवी एक्टर विकास सेठी की नींद में अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें इससे पहले उल्टी-दस्त हुए थे। जानते हैं, नींद में हार्ट अटैक क्यों आता है और कैसे होते हैं इसके संकेत।

vikas sethi heart attack

vikas sethi heart attack

Heart Attack Symptoms: एक्टर विकास सेठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हुआ ऐसा था कि विकास रात के समय सो रहे थे मगर सुबह जग नही पाएं, क्योंकि उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरी जांच में पता चला कि उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया था। ऐसा पहले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी हो चुका है। उन्हें भी नींद में हार्ट अटैक आ गया था। विकास ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्हें सबसे ज्यादा फेम सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू और फिल्म कभी खुशी-कभी गम से मिला था। 48 साल के विकास की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें इससे पहले तक दस्त और उल्टियां भी हो रही थीं। चलिए जानते हैं नींद में हार्ट अटैक क्यों आता है और क्या उल्टी-दस्त भी इसका संकेत हैं?

विज्ञापन

कैसे आता है नींद में हार्ट अटैक?

हालांकि, कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि नींद में सोते समय हार्ट अटैक आ सकता है। मगर सवाल यह है कि ऐसा होता कैसे है? एक एक्सपर्ट के मुताबिक नींद में हार्ट अटैक के मामले 10 में से 5% लोगों को आते हैं। नींद में शरीर की मांसपेशियां आराम कर रही होती हैं। इस कारण सोते समय इंसान के गर्दन और आसपास की टिशू एक्टिव रहती हैं, जिससे रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट पर प्रेशर पड़ता है। इस वक्त इंसान को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है। हाई बीपी वाले मरीजों को भी रात में सोते वक्त हार्ट अटैक आने का खतरा रहता है। क्योंकि रात में इन लोगों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है। हालांकि, ऐसा अक्सर सर्दी के मौसम में देखा जाता है।

विज्ञापन

विकास को हार्ट अटैक से पहले उल्टी-दस्त भी हुए थे?

जी हां, ऐसा हो सकता है। कुछ लक्षणों में ये भी शामिल हैं। कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले हाई एसिडिटी के साथ-साथ उल्टी आना, जी मिचलाना और दस्त लगना भी शामिल है। ऐसे हार्ट अटैक में लिवर और पेट के इंफेक्शन शामिल हैं।

विज्ञापन
heart attack in sleep

heart attack in sleep

ऐसे होते हैं इसके शुरुआती संकेत?

कम सोना या फिर बहुत ज्यादा सोना।
अचानक नींद से उठना।
बार-बार झपकियां लेना।
नींद में खर्राटे आना।
सांस लेने में तकलीफ होना।

विज्ञापन

कैसे करें बचाव?

रोजाना एक्सरसाइज करें।
दवाएं समय पर खाएं।
नियमित रूप से जांच करवाएं।
अगर हार्ट में कोई समस्या महसूस हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ