Relationship Tips: मोटापे से पड़ रहा है इंटीमेट लाइफ पर प्रभाव, जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा?

Relationship Tips: ज्यादा वजन या मोटापे से इंसान शारीरिक रूप से तो कमजोर होता ही है। पर मोटापा कपल्स की इंटीमेट लाइफ को भी कैसे प्रभावित कर रही है, इसके बारे में जानते हैं? एक्सपर्ट्स से जानिए कैसे मोटापा बिगाड़ रहा है आपकी लव लाइफ।

Obesity Causes

Obesity Causes

Relationship Tips: खुशहाल लव लाइफ के लिए एक कपल के बीच प्यार, समझदारी और अच्छी इंटीमेट लाइफ, तीनों जरूरी होते हैं। अगर इनमें से एक भी कमजोर रह जाए तो रिश्ते में मनमुटाव और खटास आने लगती है। शारीरिक संबंध में संतुष्टि होना सबसे जरूरी माना जाता है। मगर ओबेसिटी या मोटापे से परेशान लोगों को हमेशा खराब इंटीमेट लाइफ और कम बेड टाइम से प्रभावित देखा गया है। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट इस पर क्या कहते हैं।

विज्ञापन

कम सेक्स ड्राइव

ज्यादा मोटे लोगों में अक्सर देखा गया है कि ये लोग बाकी लोगों की तुलना में संभोग के लिए कम आकर्षित रहते हैं। इनमें इंटरकोर्स की इच्छा कम रहती है। इसका कारण यह है कि इन लोगों के शरीर में ज्यादा फैट के चलते टेस्टोस्टेरोन प्रभावित रहता है। इस समस्या के चलते कई बार इनके पार्टनर भी नाखुश हो जाते हैं।

विज्ञापन

कम आकर्षण

ओबेसिटी से ग्रस्त लोगों में इंटिमेसी को लेकर एंजॉयमेंट नहीं देखी जाती है। इसका कारण है इनके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के चलते इनके प्राइवेट अंगों तथा संवेदनशील त्वचा पर कोई भी अंदरूनी भावना महसूस नहीं होती है। इनका ब्लड फ्लो भी काफी स्लो होता है जो इनमें अपनी इंटीमेट लाइफ को एंजॉय करने वाले हार्मोन को उजागर नहीं होने देता।

Intimate life

Intimate life

विज्ञापन

मर्द हैं ज्यादा परेशान!

कई मेडिकल रिसर्च में पाया गया है कि पुरुषों में जो ज्यादा मोटे होते हैं वे कभी भी अपने बेड टाइम को पूरी तरह एंजॉय नहीं कर पाते। मोटे पुरुषों में इरेक्शन टाइम भी कम होता है। ऐसे में फीमेल पार्टनर असंतुष्ट रह जाती हैं और इसकी शिकायत भी करती हैं। ओबेसिटी से पीड़ित मर्दों में बेड टाइम बाकी मर्दों की तुलना में काफी कम होता है।

थकावट होना

मोटे लोग अपनी इंटीमेसी से सेटिस्फाई नहीं रह पाते हैं क्योंकि वे इंटरकोर्स के बीच में बार-बार थक जाते हैं। ये लोग अपने बेड टाइम पर ज्यादा रोमांच भी नहीं ला पाते क्योंकि इनमें थकावट आती रहती है। साथ ही ये लोग इंटरकोर्स को भी सही से पूरा नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन

ओबेसिटी के अन्य नुकसान

  • हार्ट हेल्थ पर प्रभाव
  • डायबिटीज
  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
  • कई मामलों में कैंसर
  • कुछ लोगों को देखने में भी समस्याएं आती हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ