Benefits of Watermelon: गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये फल, नहीं पड़ेंगे बीमार, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Health Benefits of Watermelon for Kids in Summer
Edited By Bhoopendra Rai

Health Benefits of Watermelon for Kids in Summer
Benefits of Watermelon: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में शरीर सबसे ज्यादा पानी मांगता है। समय पर पानी नहीं पीने से बच्चे से से लेकर बुजुर्गे भी इस सीजन में बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में डाइट में उन फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है, जो शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। इनमें तरबूज भी शामिल है। इसलिए आज हम आपके लिए तरबजू के लाभ लेकर आए हैं।
तरबूज पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-ए, सी व बी, फाइबर, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। खास बात ये है कि तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। आप बच्चों को तरबूज का जरूर कराएं, इससे उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होंगी और वह स्वस्थ रहेंगे।
ओनली माय हेल्थ की खबर के अनुसार, तरबूज बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जिसकी वजह से यह इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। तरबूज पर हुई कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इसका सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण, नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) का विकास और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं जिन बच्चों का पेट खराब रहता है, उन्हें तरबूज के सेवन की सलाह दी जाती है।
और पढ़िए – Black Salt Benefits: तेजी से कम होगा मोटापा…ऐसे करें काले नमक का सेवन, मिलेंगे कई फायदे
अगर आपका बच्चा 6 महीने से बड़ा है तो आप उसे तरबूज खिला सकते हैं। बच्चों को तरबूज का बीज खिलाने से बचें। आप जूस पिला सकते हैं। ये गर्मियों में बच्चों को कई फायदे देता है। तरबूज की प्यूरी बनाकर भी आप बच्चों को दे सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: