Hair Care Tips: गर्मी, धूप, धूल और प्रदूषण से अक्सर बाल कमजोर होने लगते हैं। साथ ही बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी परेशान करने लगती हैं।
इसके लिए लोग तरह-तरह के इलाज अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इन परेशानियों से निजात नहीं मिलता। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके घर की रसोई में रखा ये मसाला आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता हैं। चलिए जान लेते हैं कि रसोई में रखें किस मसाले से बालों को फायदा मिलेगा।
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है सौंफ
दरअसल, रसोई में मौजूद सौंफ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। साथ ही ये बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स बालों की परेशानियों को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही बालों को खूबसूरत बनाने के लिए सौंफ का तेल भी बेहद फायदेमंद होता हैं। चलिए जान लेते हैं कि सौंफ से बालों को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
सौंफ से बालों को मिलेंगे ये फायदे
1. स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है
बालों को मजबूत रखने के लिए स्कैल्प का साफ रहना बेहद जरूरी होता हैं। इसके लिए आप सौंफ के तेल को अपने सिर पर लगाएं और अपने सिर की सफाई करें। इससे आपके सिर पर जमे बैक्टीरिया और कवक नहीं पनप पाते। साथ ही इसे लगाने से आपके बाल बेहद खूबसूरत और मजबूत बनेंगे।
2. बालों को मजबूती मिलेगी
सौंफ के तेल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आप अपने बालों में नियमित लगाएं इससे आपके बालों को फायदा होगा और आपके बाल मजबूत होंगे साथ ही कालें और घने भी होंगे।
3. हेयर ग्रोथ बढ़ेगी
धूप, धूल और प्रदूषण से बालों की जड़े कमजोर होने लगती है और बाल टूटने लगते हैं। सौंफ में आयरन, कॉपर, फोलेट, नियासिन और एसिड होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता हैं।
4. बालों को मॉइश्चराइज करता है
सौंफ तेल एंटीऑक्सिडेंट और बैक्टीरिया को खत्म करने वाले गुणों से भरपूर होता है। अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो इस से आपके बाल मॉइश्चराइज रहते हैं। साथ ही ये आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद भी होता हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
13 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
15 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
16 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
18 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines