---विज्ञापन---

हेल्थ

45 के बाद घुटनों में दर्द क्यों होता है? यहां जानिए आखिर कौन सी चीजें धीरे धीरे खराब कर रही हैं आपका घुटना

Ghutno Mein Dard Ka Karan: अक्सर देखा जाता है कि 45 की उम्र पार करते ही लोगों को घुटनों में दर्द, जकड़न और चलने-फिरने में परेशानी महसूस होने लगती है. ऐसा क्यों होता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 22, 2026 17:56
यहां जानिए आखिर कौन सी चीजें धीरे धीरे खराब कर रही हैं आपका घुटना. Image Credit- News24

Causes Of Knee Pain: एक उम्र के बाद इंसान की बॉडी में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं और कई हिस्सों में दर्द रहने लग जाता है. खासतौर से कमर और घुटनों में, क्योंकि 45 की उम्र पार करते ही कई लोगों को सीढ़ियां चढ़ते समय, लंबे समय तक बैठने के बाद उठते वक्त या चलते हुए दिक्कत महसूस होने लगती है. इसे अक्सर बढ़ती उम्र का सामान्य असर मान लिया जाता है, लेकिन इसके पीछे कई लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े कारण होते हैं. अगर पहले से ही कुछ बातों पर ध्यान दे दिया जाए तो आपको काफी हद तक फायदा हो सकता है. कई रिसर्च में घुटनों में दर्द होने के पीछे का कारण धीरे-धीरे घुटनों का पानी खत्म होना बताया गया है. घुटनों का पानी खत्म होने के बाद लोगों को दर्द की शिकायत रहने लग जाती है. ऐसे में दर्द को कम करने के लिए क्या करना चाहिए और कौन-सी चीजें धीरे-धीरे आपके घुटनों को नुकसान पहुंचा रही हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज

---विज्ञापन---

45 के बाद घुटनों में दर्द क्यों होता है?

45 की उम्र के बाद घुटनों में दर्द होना एक आम समस्या बन जाती है. हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, घुटने के जोड़ में लगभग 1 से 3 मिलीलीटर साइनोवियल फ्लूइड होता है और जब यह खत्म होने लगता है तो दर्द का एहसास होने लगता है क्योंकि हड्डियां आपस में चिपकने लगती हैं.

घुटनों में दर्द होने के कारण

  • जोड़ों का घिस जाना
  • बढ़ता वजन
  • चोट लगना
  • गठिया का दर्द होने की वजह
  • कैल्शियम और विटामिन D की कमी होना
  • मांसपेशियों की कमजोरी होना
  • गलत बैठने और उठने की आदत होना
  • लंबे समय तक बैठने की आदत होना

घुटने को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें

  • ज्यादा तला-भुना खाना
  • प्रोसेस्ड और पैकेट फूड का इस्तेमाल करना
  • ज्यादा मीठा खाना
  • रेड मीट का ज्यादा सेवन करना
  • कार्बोनेटेड और सॉफ्ट ड्रिंक पीना
  • ज्यादा नमक खाना

घुटनों के दर्द से राहत दिलाने वाले नुस्खे

  • घुटनों को मजबूत करने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें. इससे जॉइंट्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द कम होता है.
  • घुटनों की सूजन को कम करने के लिए बर्फ की सिकाई करें. इसके लिए, आपको जकड़न और पुराने दर्द में गर्म सिकाई फायदेमंद रहती है.
  • अगर आपका वजन ज्यादा है तो इसपर ध्यान दें. वजन कम करने से दर्द और घिसाव दोनों कम होते हैं.
  • आप हल्दी का सेवन करें, क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करता है. रात में हल्दी वाला दूध पीना जोड़ों के लिए लाभकारी माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- कान की किस बीमारी में फायदेमंद है मूली? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे कर सकते हैं मूली का इस्तेमाल

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 22, 2026 05:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.