सावधान! दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Food You Should Avoid Combining With Curd: गर्मियों का मौसम है और ज्यादातर लोग इस मौसम में दही खाना खूब पसंद करते हैं। इसको खाने से खाने का स्वाद तो बदलता है ही साथ ही ये कई फायदे भी देता है।क्या आपको पता है कि जिन चीजों के साथ आप दही का सेवन कर रहे […]

---विज्ञापन---

Food You Should Avoid Combining With Curd: गर्मियों का मौसम है और ज्यादातर लोग इस मौसम में दही खाना खूब पसंद करते हैं। इसको खाने से खाने का स्वाद तो बदलता है ही साथ ही ये कई फायदे भी देता है।

क्या आपको पता है कि जिन चीजों के साथ आप दही का सेवन कर रहे हैं वो कितनी फायदेमंद है या फिर कितना नुकसान दे सकती है। चलिए जान लेते हैं कि दही के साथ कौन-सी चीजें खाने से ये नुकसान दे सकती है।

इन चीजों को दही के साथ खाने से बचें

1. दही के साथ खट्टे फल खाने से बचें

इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं। अगर आप दही खा रहे हैं, तो आपको किसी भी तरह का खट्टा फल नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दही भी खट्टी होती है और खट्टे फलों का दही के साथ सेवन नुकसान दे सकता है। ये पाचन तक में भी परेशानी कर सकते हैं और अपच और कब्ज का कारण बन सकते हैं।

2. आम और दही एक साथ कभी ना खाएं

अगर आप खा रहे हैं या फिर दही खा रहें हैं, तो ध्यान रहे कि दोनों को एकसाथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिंस बन जाते हैं और इनकी तासीर भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

3. दूध और दही का सेवन एक साथ ना करें

दूध और दही दोनों ही एक तरह के एनिमल प्रोटीन से बनते हैं। अगर आप दोनों का सेवन एक साथ करते हैं, तो इससे आपको दस्त, ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है।

4. प्याज और दही एक साथ खाने से बचें

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग दही और प्याज को एक साथ खाते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। साथ ही दोनों का एक साथ सेवन करने से कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दोनों के साथ सेवन से बचें।

5. मछली और दही एक साथ कभी ना खाएं

दही और मछली दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप दोनों को एक साथ खा लेते हैं, तो इससे अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दोनों के साथ सेवन से बचें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

First published on: May 13, 2023 07:08 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें