Work From Home से मेंटल हेल्थ पर क्या पड़ता है असर? नई स्टडी में सामने आईं ये अहम बातें

Work From Home Side Effect: आजकल ज्यादातर लोग घर से काम करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर लगातार इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इससे हेल्थ को काफी नुकसान हो सकता है, जिसका खुलासा एक रिसर्च में किया गया है. 

Work From Home Side Effect

नई स्टडी में क्या सामने आया? Image Credit- Freepik

हर रोज घर से निकलकर ऑफिस जाना ज्यादातर लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा होता है. सुबह उठने के बाद तैयार होकर ऑफिस के लिए निकलना और शाम को काम खत्म होने के बाद वापस घर लौटना, यही कई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी है. हालांकि, हर कोई रोजाना ऑफिस आना-जाना नहीं कर सकता. कुछ लोग घर से काम करते हैं तो कुछ के लिए हाइब्रिड वर्किंग मॉडल बेहतर ऑप्शन होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि लंबे समय तक घर से काम करने का हमारी सोशल लाइफ और मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? हाल ही में सामने आई एक नई स्टडी में इसे लेकर कुछ अहम बातें सामने आई हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नई स्टडी में क्या सामने आया?

अमेरिका में 2011 से 2024 के बीच किए गए पांच राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में शामिल 588322 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया. शोध में 2020-21 के महामारी के साल को शामिल नहीं किया गया. रिसर्च में पाया गया कि कोविड 19 के बाद घर से काम के बाद दोस्तों के साथ सोशल एक्टिविटी में भी कमी देखी गई. 

अकेले रहने वाले लोगों पर ज्यादा असर

इसका असर उन लोगों पर ज्यादा दिखाई दिया, जिन लोगों में पूरे दिन बिना किसी दूसरे इंसान से बात किए निकाल दिया. घर से काम करने का एक्सरीपियंस हर इंसान के लिए एक जैसा नहीं हो सकता. घर में परिवार या दूसरे लोगों के साथ रहने वालों और अकेले रहने वालों पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है. 

विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम करने के नुकसान 

वर्क फ्रॉम होम करने का सबसे बड़ा नुकसान इंसान के दिमाग पर काफी असर डालता है. इससे कई तरह के नुकसान देखने को मिलते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

  • रोज ऑफिस जाने पर लोगों से आमने-सामने बातचीत होती है. घर से काम करने पर ऐसा नहीं हो पाता और कुछ लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है.
  • घर और ऑफिस की जगह एक ही होने से काम खत्म करने के बाद भी काम से जुड़े रहने की आदत बन सकती है.
  • ऑफिस में काम खत्म होने के बाद निकलना पड़ता है, लेकिन घर से काम करते समय लोग जरूरत से ज्यादा देर तक लैपटॉप पर काम कर सकते हैं.
  • ऑफिस आने-जाने और डेस्क के बीच होने वाली एक्टिविटी कम हो सकती हैं, जिससे लंबे समय तक बैठने का समय बढ़ सकता है.
  • घर के काम, परिवार या दूसरी जिम्मेदारियों के बीच फोकस बनाए रखना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- ये गलती बना सकती है आपको वक्त से पहले बूढ़ा, जानिए कितने घंटे सोना है जरूरी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ