कंधे में हल्का दर्द कहीं हार्ट अटैक का अलार्म तो नहीं? जानिए कब गैस या जकड़न समझकर छोड़ना पड़ सकता है भारी

Heart Attack: क्या आप भी कंधे या सीने के दर्द को गैस से जोड़ने की गलती करते हैं? आपकी ये गलती आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकती है, जानिए कितना खतरनाक है हार्ट अटैक और इसके लक्षण कैसे दिखते हैं.

Heart Attack

कंधे का दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का लक्षण. (Image: AI/Pexels)

अपनी सेहत का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है, क्योंकि कई बार शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं; जो दिखते आम है लेकिन होते खतरनाक है. आज दुनिया में बड़ी आबादी ऐसी रह रही है, जो हार्ट से जुड़ी समस्या से जूझ रही है, जोकि एक गंभीर स्थिति है. बुजुर्गों को छोड़िए अब कम उम्र के युवा भी हार्ट की बीमारी के खतरे से बाहर नहीं है, खासतौर से हार्ट अटैक की स्थिति कभी भी किसी को भी अपना शिकार बना लेती है. अक्सर लोग हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को किसी अन्य आम समस्याओं सो जुड़ने लगते हैं, बस फिर क्या यही गलती उन्हें अस्पताल तक पहुंचा देती है और अगर स्थिति बहुत खराब हो तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे ही कुछ आम सी दिखने वाली समस्या के बारे में बताएंगे, जिसमें एक दर्द है कंधे का, आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हर्ट अटैक की स्थिति पैदा होती है? Heart Attack Reason

हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली किसी कोरोनरी धमनी में अचानक रुकावट आ जाती है. यह रुकावट अक्सर नसों में जमा चर्बी (प्लाक) के फटने और वहां खून का थक्का बनने से होती है. ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल को नुकसान पहुंचाने लगता है और सीने में तेज दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, जैसी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं. अगर हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को जल्द इलाज नहीं मिलता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. CDC के अनुसार, खून का बहाव फिर से शुरू करने के लिए इलाज में जितनी ज्यादा देर होती है, दिल की मांसपेशियों को उतना ही ज्यादा नुकसान पहुंचता है.

सिर्फ सीने में दर्द नहीं कंधों के दर्द भी हो सकते हैं हार्ट अटैक के लक्षण

अगर आप सोचते हैं कि हार्ट अटैक की लक्षण सिर्फ सीने में दर्द या सांस लेने की दिक्कत तक सीमित है, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती होगी. आम से दिखने वाले लक्षण भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं. इनमें;

विज्ञापन
  • जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द या बेचैनी.
  • एक या दोनों बाहों या कंधों में दर्द या बेचैनी महसूस होना.
  • सांस लेने में तकलीफ, अक्सर ऐसा सीने में बेचैनी के साथ होता है, लेकिन सांस लेने में तकलीफ सीने में बेचैनी से पहले भी हो सकती है.
  • सीने में दर्द या बहुत बेचैनी.  ज्यादातर हार्ट अटैक में सीने के बीच या बाईं ओर बेचैनी होती है.
    बेचैनी दबाव, जकड़न, भारीपन या दर्द जैसी महसूस हो सकती है.
  • कमजोरी, चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना.

ऊपर दिए गए लक्षणों को यूं तो लोग गैस से जोड़ देते हैं या फिर समझने लगते हैं कि गलत पोजीशन में सोने के कारण कंधों या गर्दन में दर्द हो रहा है. लेकिन अगर दर्द के साथ-साथ बाकी लक्षण भी दिखें, तो तुरंत 112 पर कॉल कर मदद मांगे.

कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित?

  • खराब खानपान, डायबिटीज की बीमारी, मोटापा, बीपी की समस्या आदि कारण हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाते हैं. इसलिए बेहतर रहेगा कि रेगुलर चेकअप कराते रहें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, दवाओं और डाइट का सेवन करें.
  • अब आते हैं आखिर इस समस्या से कैसे अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं? CDC के अनुसार, कुछ आसान टिप्स को अपनाकर हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है. अगर आपको हार्ट से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार, फिजिकल एक्टिविटी की आदत डालें, जिसमें साइकल चलाना, टहलना आदि शामिल है.
  • लाइफस्टाइल में बदलाव- अच्छी सेहत और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए साफ और हेल्दी खाने की आदत डालें.  डॉक्टर की बताई दवाइयां लेने के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना, शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहना, स्मोकिंग छोड़ना और स्ट्रेस को मैनेज करना, ये सब आपके दिल की सेहत और जिंदगी की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: प्यार में दिल टूट जाने से क्या सच में हो सकती है मौत? Harvard की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी बात

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: Centers for Disease Control and Prevention 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ