जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार हैं ये 5 Drinks! जानें बनाने की विधि और फायदे

Joints Pain And Healthy Drinks: अकसर जोड़ों का दर्द जब होता है, तो आपका उठना और बैठना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर जोड़ों के कारण आपको परेशानी महसूस हो रही है, तो इन कुछ ड्रिंक्स की मदद से काफी हद तक आप दर्द से राहत पा सकते हैं, आइए जानें। 

joints pain problems

जोड़ों के दर्द की समस्या Image Credit: Freepik

Joints Pain And Healthy Drinks: क्‍या आपको हरदम जोड़ों का दर्द परेशान करता है? उठना-बैठना भी मुश्किल लगता है? आजकल जोड़ों में दर्द की समस्या नॉर्मल है, क्योंकि अब ये समस्या बड़े-बूढ़ों में तो दिखती ही है, लेकिन युवा भी इसकी चपेट में आ गए हैं। देखा जाए तो हर उम्र के लोगों को जोड़ों का दर्द सता रहा है। दरअसल, खराब जीवनशैली और डाइट हेल्दी न होना भी एक वजह है।

जब शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की कमी आने लगती है, तो घुटनों में सूजन या दर्द की दिक्कत होती है। कई लोग दवा करते हैं और कुछ ज्यादा गंभीर मामलों में सर्जरी तक कराते हैं, लेकिन इसके अलावा आप घर पर भी इसका उपचार कर सकते हैं, जैसे कुछ हेल्दी ड्रिंक्स की मदद से काफी राहत पा सकते हैं।

हल्दी दूध

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी जोड़ों में दर्द होने पर राहत देने का काम करती है। आप जोड़ों के दर्द में हल्दी दूध का सेवन करें। ये दर्द को काफी हद तक कम करता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें और अच्छे से उबालकर पिएं।  रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

अदरक की चाय

अदरक की चाय का मतलब दूध-पत्ती वाली चाय नहीं, सिर्फ अदरक की चाय बनाकर पीने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है। इसके लिए एक कप पानी में अदरक को कसकर डालें और पका कर इसे छानकर सेवन करें।

गर्म नींबू का पानी

नींबू विटामिन सी से भरपूर पाया जाता है और इसका रस जोड़ों की सूजन को कम करने में मददगार है। आप एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं, इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और जोड़ों में रहने वाला दर्द कम होता है।

अनार का जूस

सबसे हेल्दी फ्रूट्स में अनार को गिना जाता है। अगर आप डेली अनार का जूस पीते हैं, तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं और कई बीमारियां दूर रहती हैं, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और फ्लेवेनॉइड आपके घुटने का दर्द कम करते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पाई जाती है और जोड़ों का दर्द कम करने में असरदार है। ग्रीन टी पीने पर मसल्स में होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है और कार्टिलेज, हड्डी और जॉइंट के लिए काफी फायदेमंद है।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ