---विज्ञापन---

हेल्थ

बच्चों को 1 साल से पहले नमक क्यों नहीं देना चाहिए? गाइनोकोलॉजिस्ट से जानिए बच्चे को होने वाले 4 बड़े नुकसान

Why No Salt For Babies: अगर आपने घर में छोटा बच्चा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको यह बताएंगे कि आखिर क्यों 1 साल के बच्चे को नमक नहीं खिलाना चाहिए. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 20, 2026 12:28
Why No Salt For Babies
बच्चे को क्यों नहीं देना चाहिए नमक? Image Credit- News24

Salt Eating Side Effects: छोटे बच्चों की डाइट को लेकर माता-पिता अक्सर कंफ्यूज रहते हैं, खासकर जब बात नमक की आती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग बच्चों को 6 महीने के बाद खाना खिलाना और नमक देना शुरू कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स ऐसा करने से मना करते हैं. शिशु रोग विशेषज्ञों और गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन के मुताबिक 1 साल से पहले बच्चों के खाने में नमक देना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का शरीर और किडनी जन्म के बाद धीरे-धीरे विकसित होते हैं. ऐसे में ज्यादा सोडियम वाला खाना उनके शरीर पर दबाव डाल सकता है और उनको नुकसान हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं 1 साल से पहले बच्चों को नमक क्यों नहीं देना चाहिए और इससे क्या नुकसान हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-Swaasa AI App: खांसी रिकॉर्ड करें और पाएं फेफड़ों की हेल्थ रिपोर्ट, AIIMS ने इस AI ऐप को दी मंजूरी, यहां जानिए कैसे काम करता है काम

---विज्ञापन---

1 साल से पहले बच्चे को क्यों नहीं देना चाहिए नमक?

किडनी पर दबाव पड़ता है- छोटे बच्चों की किडनी पूरी तरह विकसित नहीं होती है. अगर बच्चा नमक खाता है तो किडनी पर अधिक दवाब पड़ता है. 
हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम- कम उम्र से ज्यादा नमक खाने की आदत भविष्य में हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ा सकती है. रिसर्च बताती हैं कि बचपन की खान-पान की आदतें बड़े होकर हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है.
डिहाइड्रेशन की समस्या- छोटे बच्चों के शरीर में पानी का संतुलन जल्दी बिगड़ सकता है. ज्यादा नमक देने से शरीर में पानी की जरूरत बढ़ती है और डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है. 
स्वाद की गलत आदत बनना- अगर बच्चे को शुरुआत से ही नमकीन स्वाद की आदत पड़ जाती है, तो वह बाद में भी ज्यादा नमक वाला खाना पसंद कर सकता है.

बच्चे को क्या खिलाएं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 1 साल तक बच्चे को अलग से नमक देने की जरूरत नहीं होती. हालांकि, 6 महीने के बाद बच्चे को सॉलिड फूड्स भी बिना नमक के देना चाहिए. आप दलिया, खिचड़ी, मैश की हुई सब्जियां दे सकते हैं. इस उम्र में सादा खाना बहुत ही फायदेमंद मना जाता है. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 20, 2026 12:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.