Curry Leaves Juice Benefits: करी पत्ता जिसके बिना किचन का स्वाद अधूरा-सा लगता है। इस छोटे से दिखने वाले पत्ते में बहुत गुण होते हैं और ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी2, विटामिन बी 1, विटामिन के साथ एंटीडायबिटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
करी पत्ता ही नहीं इसका जूस भी बेहद फायदेमंद होता है। करी पत्ते का जूस पीने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है। इसलिए आज हम आपको इसके सेवन के फायदे बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
Curry Leaves Juice पीने से मिलते हैं कई गजब के फायदे
1. इंफेक्शन से बचाता है
अक्सर मौसम में बदलाव के चलते इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इंफेक्शन से बचने के लिए करी पत्ता एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये शरीर को कई और भी गजब के फायदे देता है।
2. डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है
करी पत्ते के जूस से डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
3. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है
करी पत्ते के सेवन से इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसका नियमित सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है।
4. वजन भी कम करता है करी पत्ते का जूस
करी पत्ते के जूस में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो मोटापे को कम करते हैं।
5. एनीमिया से भी बचाता है
करी पत्ते का जूस शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और इसके हर रोज सेवन से एनीमिया से भी बचाव होता है। साथ ही ये कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
इस तरह से बनाएं करी पत्ते का जूस
- करी पत्ते का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी करी पत्ता लेना है।
- इसके बाद इसे अच्छे से साफ पानी से धो लें।
- अब धुले हुए करी पत्ते को 2 गिलास पानी में तेज आंच पर उबाल लें।
- फिर जब पानी आधा रह जाए तो करी पत्ते के पानी को छलनी की मदद से छान लें।
- इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और स्वाद अनुसार नींबू का रस मिलाएं।
- अगर आप चाहें तो इसमें काली मिर्च या नमक भी मिला सकते हैं।
- इसके बाद आप करी पत्ते का जूस तैयार है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
14 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
17 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
18 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
20 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
22 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
23 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines