Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

नाखूनों पर दिखते हैं डायबिटीज, थायराइड और फेफड़ों की दिक्कत के लक्षण, इन 8 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर

Illness Symptoms On Nails: आपके नाखून आपके शरीर के अंदर का हाल बता सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए नाखूनों पर दिखने वाले अलग-अलग निशान या नाखून का आकार और बनावट किन बीमारियों का संकेत हो सकता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 20, 2026 16:44
नाखूनों से रोग की पहचान कैसे करें?

Disease Signs On Nails: शरीर जब बीमार होने लगता है तो इन बीमारियों के संकेत अलग-अलग तरह से देने लगता है. हमारे नाखून भी शरीर का एक ऐसा ही हिस्सा हैं जिनपर बीमारियों के लक्षण (Disease Symptoms) नजर आ सकते हैं. नाखून का आकार बदल जाना, बनावट में बदलाव आना, रंगत हल्की या गहरी हो जाना, लकीरें दिखना या फिर नाखूनों पर धब्बे बनने लगता किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है जिसे इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसे में यहां जानिए नाखूनों पर किन-किन बीमारियों के लक्षण दिख सकते हैं और किस तरह इनकी पहचान की जा सकती है.

यह भी पढ़ें – सूजन या शरीर में कहीं दर्द हो तो खा लें ये 2 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा दूर हो जाएगी तकलीफ, मिलेगा आराम

---विज्ञापन---

नाखूनों से कैसे पहचानें बीमारी

नाखून का रंग फीका होना

नाखूनों का हल्का हो जाना या फिर नाखूनों की रंगत हल्की हो जाना अनीमिया या लिवर की दिक्कत (Liver Disease) का संकेत हो सकता है. नाखून का हल्का रंग होना लो हीमोग्लिन लेवल्स, खराब ब्लड सर्कुलेशन, लिवर की बीमारी और प्रोटीन की कमी को दर्शाता सकता है. यह क्रोनिक बीमारियों और कुपोषण में देखा जाता है.

---विज्ञापन---

पीले नाखून

अगर नाखून गहरे पीले रंग के दिखने लगे हैं तो यह फंगल इंफेक्शन, डायबिटीज, लिवर डिजीज, थायराइड डिसोर्डर, क्रोनिक स्मोकिंग, श्वसन संबंधी दिक्कतों फेफड़ों की दिक्कतों और लिंफेटिक प्रॉब्लम्स में देखा जाता है. अगर लंबे समय तक नाखून पीले दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

नीले या बैंगनी नाखून

ऑक्सीजन की कमी से नाखून नीले या बैंगनी नजर आने लगते हैं, यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का भी संकेत देता है. इसके अलावा, फेफड़ों की दिक्कतों और दिल की दिक्कतों में भी ऐसा होता है.

नाखूनों का फूल जाना

इसे क्लबिंग ऑफ नेल्स कहते हैं. नाखून अगर फूले हुए और ऊपर की तरफ उठे हुए नजर आएं तो यह दिल की दिक्कतों का संकेत हो सकता है. ऐसा इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज में भी होता है. लिवर सिरोसिस में भी नाखून ऐसे नजर आ सकते हैं.

पतले और टूटते नाखून

अगर नाखून बेहद कमजोर होकर टूटने लगे हैं और बेहद पतले हो गए हैं तो यह आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है. डिहाइड्रेशन, प्रोटीन की कमी, हाइपोथायराइडिज्म और बायोटीन, जिंक या मैग्नीशियम की कमी से नाखून पतले होकर टूटने लगते हैं.

नाखूनों पर काली लकीरें

नाखूनों पर काली लकीरें (Black Lines On Nails) नजर आना सबंगुअल मेलानोमा कहलाता है. यह एक गंभीर कंडीशन है जिसमें डर्मेटोलॉजिस्ट से तुरंत जांच करवाना जरूरी है.

नाखूनों पर सफेद धब्बे

नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आना जिंक की कमी, कैल्शियम इंबैलेंस, प्रोटीन की कमी, माइक्रो ट्रॉमा और सिस्टमेटिक स्ट्रेस के चलते हो सकता है.

चम्मच जैसे नाखून

अगर नाखून का आकार चम्मच जैसा चिपटा हुआ हो गया है तो यह आयरन की कमी, क्रोनिक ब्लड लॉस और जेनेटिक कंडीशनंस का संकेत हो सकता है.

अगर आपको अपने नाखूनों पर ऐसे बदलाव नजर आते हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें जिससे समस्या की जड़ तक जाकर समस्या से निजात पाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें- रोजाना कर लिए ये 5 काम तो हार्ट अटैक का रिस्क 60 से 70% हो जाएगा कम, दिल के डॉक्टर ने दी सलाह

First published on: Feb 20, 2026 04:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.