मक्खन की बजाय इन 7 चीजों को डाइट में कर सकते हैं शामिल

Best Butter Substitutes For Health:  मक्खन भला किसे पसंद नहीं है। आप इसे ब्रेड, पराठे या फिर सैंडविच पर लगाकर खा सकते हैं, लेकिन कभी-कभी मक्खन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहता है। इसलिए जिन लोगों को मक्खन ज्यादा पसंद है, वो इन हेल्दी चीजों के साथ बदल कर खा सकते हैं। 

butter substitute

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

मक्खन की जगह करें इनका इस्तेमाल 

पीनट बटर

मूंगफली या पीनट बटर काफी समय से सबका फेवरेट रहा है। इसे आप मक्खन की जगह पर आसानी से यूज कर सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और  हाई फाइबर मौजूद होते हैं और इसलिए पीनट बटर एक हेल्दी डाइट ऑप्शन आपके लिए बन सकता है।

विज्ञापन

एवोकाडो

एवोकाडो अपने क्रीमी टेक्सचर के कारण आप इसे मक्खन की जगह यूज कर सकते हैं। यह न सिर्फ टेस्ट को बढ़ाता है, बल्कि इसके गुण कोलेस्ट्रॉल में सुधार कर सकते हैं। आप इसे सलाद, टोस्ट और अंडों में मिलाकर खा सकते हैं।

Apple Sauce 

सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेक‍िन मक्‍खन की जगह सेब भी एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। यह कैलोरी और फैट में कम होता है। केक और ब्रेड जैसे आइटम्स के साथ ऑयल या मक्खन की जगह आप एप्पल सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

जैतून का तेल

मक्खन की बजाय जैतून के तेल में खाना बना सकते हैं। यह ऑयल कोलेस्ट्रोल में सुधार करने के साथ-साथ दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है और वेट लॉस करने में मददगार है।

कोकोनट ऑयल

मक्खन की जगह आप कोकोनट ऑयल भी यूज कर सकते हैं। क्योंकि नारियल तेल रिफाइंड नहीं होता है और उसमें कोकोनट का टेस्ट ज्यादा होता है। इसे आप मक्खन की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पंपकिन प्‍यूरी

आप मक्खन को हटाने के लिए पंपकिन प्‍यूरी यानी की कद्दू की प्यूरी का उपयोग कर सकते हैं। यह स्‍वाद में काफी टेस्‍टी होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ