नाश्ते में पोहा खाना सेहत के लिए हेल्दी नहीं! एक्सपर्ट का दावा कितना सही

हेल्दी नाश्ते की तलाश में लोगों ने पोहे को खास दर्जा दिया हुआ है। आपने हर किसी के मुंह से पोहे को स्वादिष्ट और पौष्टिक बताते हुए सुना होगा, लेकिन हाल ही में एक एक्सपर्ट के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया है। उनके अनुसार, पोहा हेल्दी नहीं बल्कि कार्ब्स से भरपूर एक व्यंजन है।

Health Tips

photo credit-freepik

विज्ञापन

एक ऐसा ब्रेकफास्ट ऑप्शन जिसे लोग बड़े चाव से पूरे देश में खाते हैं। वह क्या है? पोहा। जी हां, पोहा लोगों के बीच पौष्टिक नाश्ते की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। कुछ लोग तो रोजाना ही सुबह के नाश्ते में पोहा खाते हैं। ऑफिसों और कॉलेजों के बाहर भी पोहे की कई दुकानें मौजूद होती हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि हम पोहे को जितना हेल्दी मानते हैं, असल में पोहा उतना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। दरअसल, मेट्रोपोलिस की चेयरपर्सन बताती हैं कि पोहा कार्ब्स का भंडार है, जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल हेल्दी नहीं होता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?

विज्ञापन

Carbs से भरा है पोहा

मेट्रोपोलिस की चेयरपर्सन अमीरा शाह के मुताबिक, पोहा सबसे अनहेल्दी ब्रेकफास्ट है क्योंकि पोहा चावल का ड्राई रूप है। चावल कार्ब्स का हिस्सा होते हैं। अगर हम सुबह की शुरुआत ही कार्ब्स से करेंगे, तो फिर सेहत के मामले पोहा कैसे हेल्दी हो सकता है? एक तर्क के अनुसार, पोहा सब्जियों और कम तेल में बना होता है इसलिए हेल्दी होता है लेकिन कार्ब्स की मात्रा में इनका असर शरीर पर कम होता है। हालांकि, कार्ब्स हमारे शरीर के लिए जरूरी है और पूरे दिन एनर्जेटिक रख सकता है लेकिन सुबह के समय अगर कार्ब्स युक्त नाश्ता खा चुके हैं, तो दिन में एक्स्ट्रा कार्ब्स खाने से बचें।

पोहा क्यों नुकसानदायक?

कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट। यह डायबिटीज और ओबेसिटी का रिस्क बढ़ाती है। पोहा सफेद चावलों का बना होता है, जो एक कटोरी खाया जाए तो पूरे दिन का कार्ब शरीर को मिल जाता है। वहीं, अगर दिन में भी दाल-चावल खा रहे हैं, शाम को फिर नाश्ते में कुछ मैदे से बना फूड खा रहे हैं, इसके बाद रात का खाना भी ऐसा ही भोजन खा रहे हैं, तो यह किस लिहाज से हेल्दी हो सकता है?

विज्ञापन

पोहा खाने का सही तरीका क्या?

पोहा फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार खा सकते हैं। पोहा बनाने के लिए हल्का तेल या फिर ऑयल फ्री भी बना सकते हैं। पोहे में सब्जियों का कंटेंट बढ़ाएं ताकि फाइबर का लेवल ज्यादा रहे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ