हाथों से खाना खाने की परंपरा आज भी कई जगहों पर देखी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथों से खाना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है? यह तरीका न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारे सभी इंद्रियों को सक्रिय करता है। आइए जानते हैं कि हाथों से खाना खाने के अनोखे स्वास्थ्य लाभ क्या हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह जानकारी ScienceDirect वेबसाइट से ली गई है।
पाचन में सुधार
जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो हमारे हाथ खाने के साथ संपर्क में आते हैं, इस प्रक्रिया में हमारी त्वचा से कुछ खास एंजाइम निकलते हैं। ये एंजाइम पाचन में मदद करते हैं। जब ये एंजाइम सक्रिय होते हैं, तो खाना हमारे पेट में आसानी से पच जाता है। इससे अपच या पेट की अन्य समस्याएं नहीं होतीं। इस तरह हाथ से खाना खाने से पाचन बेहतर होता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो उंगलियों का इस्तेमाल होता है, जिससे हाथों में खून का बहाव बेहतर होता है। इससे शरीर में जकड़न (जोड़ों में दर्द या थकावट) कम होती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
डायबिटीज का खतरा कम
हाथ से खाने पर भोजन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जिससे शुगर का स्तर बढ़ता है) कम हो जाता है। इसका मतलब है कि खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जो डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाता है।
इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार
जब हम हाथ से खाते हैं, तो हमारे मुंह और पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया शरीर में संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं।
ज्यादा खाने से बचते हैं
साइकोलॉजी के अनुसार, हाथ से खाना खाने से हमें अपने शरीर की भूख का सही एहसास होता है। हम धीरे-धीरे खाते हैं और यह जानने में मदद मिलती है कि हमें और खाना चाहिए या नहीं, जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन नियंत्रित रख पाते हैं।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
2 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines