बादाम खाने के शौकीन हैं तो सावधानियां बरतें, कहीं Liver को नुकसान न पहुंचे

Right Way To Eat Almonds: बादाम एक सुपरफूड है, जो फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा फैटी एसिड देता है। लेकिन अगर गलत तरीके से बादाम खाते हैं तो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, जानिए।

Right way to eat almonds in the morning,Right way to eat almonds everyday,how many almonds to eat per day how to eat almonds for glowing skin,best way to eat almonds for brain,best way to eat almonds for weight loss,benefits of eating soaked almonds empty stomach,how to eat almonds in morning

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Right Way To Eat Almonds: हर किसी का खाने और पीने का अपना एक अलग तरीका होता है, लेकिन जब कुछ चीजों को ठीक तरीके से खाने की बात आती है तो शायद ही कोई सही बताता हो। ऐसे ही खाने की चीजों में बादाम के साथ भी यही है। हालांकि बादाम खाने का सही तरीका हम किसी को पता है और नहीं भी। नट्स में कई सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो एनर्जी देते हैं। इनका सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हमें बचपन से ही बादाम खाना सिखाया जाता है। मगर गलत तरीके से सेवन करने पर यह कैंसर का कारण भी हो सकता है। बादाम के अंदर कैंसर पैदा करने वाले कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिससे शरीर को हानि पहुंच सकती है। इसलिए इन्हें सही समय और तरीके से खाना जरूरी है ताकि इनका सिर्फ फायदा ही मिले पाए।

बादाम कैसे खाने चाहिए

बादाम को पहले पूरी रातभर भिगोकर रखना चाहिए, उसके बाद उन्हें छीलकर खाएं। इससे कैंसर का जोखिम बनाने वाले तत्वों से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

बादाम भिगोकर खाने से क्या होता है?

नट्स का आत्मरक्षा करने का अपना एक अलग तरीका होता है। बादाम को भिगोने के बाद उसकी तासीर ठंडी हो जाती है। जब इन्हें भिगो कर रखा जाता है तो बीजों को लगता है कि उन्हें बोया जा रहा है, जिससे वो फिर अंकुरित होंगे। इसके अंदर मौजूद कार्सिनोजेनिक केमिकल (Carcinogen Chemical) छिलकों के नीचे आ जाता है, जिसे कोई कीड़ा खराब ना कर सके।

लिवर कैंसर का जोखिम

बादाम या अन्य नट्स में aflatoxin B1 होता है, जिसे लिवर कार्सिनोजेनिक (Liver Carcinogenic) कहा जाता है। इसका मतलब है कि इस केमिकल से लिवर कैंसर होने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन

भीगे बादाम के फायदे

  • भरपूर प्रोटीन
  • वजन कम करने में कारगर
  • तेज दिमाग
  • एनर्जी का सोर्स
  • कोलेस्ट्रॉल में कमी
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ