क्या होता है ADHD डिसऑर्डर? जिससे जूझ रही हैं आलिया भट्ट, जानें कैसे करें बचाव

ADHD Disorder: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया हैं, जिसमें उन्होंने बताया का कैसे वो हमेशा अपनी क्लास में अलग-अलग और अकेला महसूस करती थी। इस बीमारी को ADHD डिसऑर्डर कहते हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

Alia Bhatt

Alia Bhatt

ADHD Disorder: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप मोस्ट हिरोइनों में से एक हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म जिगरा के प्रमोशन के चलते काफी इंटरव्यू दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी एक बीमारी को लेकर खुलासा किया कि कैसे वे ADHD डिसऑर्डर जिसे अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर भी कहते हैं। वैसे तो यह बीमारी बच्चों को होती है लेकिन कुछ वयस्कों को भी यह बीमारी परेशान कर सकती है। उन्हें यह बीमारी स्कूल में क्लासरूम में महसूस हुआ करती थी, जहां वे खुद को हमेशा बाकियों से अलग पाती थी। यह एक प्रकार की साइकोलॉजिकल बीमारी है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

क्या है ADHD?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह एक कॉमन दिमागी बीमारी है जो बच्चों में ज्यादा पाई जाती हैं लेकिन कुछ मामलों में बड़े लोग भी इसके शिकार हो जाते हैं। साइंटिस्टों द्वारा की गई रिसर्च में इस बीमारी को न्यूरो फंक्शन से जोड़ा है।

कैसे होते हैं ऐसे लोग?

ये उन लोगों को प्रभावित करती हैं, जो अपने इमोशन्स पर काबू नहीं कर पाते। इन लोगों की हंसी-खुशी और हरकतें भी अलग होती है। ये लोग बाहर लोगों के भी अपने बिहेवियर, हरकतें, अपने मूड को, अपनी चीजों को और इमोशन्स को बिल्कुल मैनेज नहीं कर पाते हैं।

ADHD के शुरुआती संकेत

  • काम में ध्यान न लगाना।
  • किसी की बातों को ध्यान से न सुनना।
  • फोकस की कमी।
  • अपनी चीजों को लेकर हमेशा उलझनों में रहना।
  • काम करने से बचना।
  • चीजों को भूलना।

कैसे होती है यह बीमारी?

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारे दिमाग का जो फ्रंटल लोब (Frontal Lobe) होता है, वो सोचने-समझने, डिसीजन लेने का काम करता है। इसकी फंक्शनिंग में समस्या होने से यह बीमारी होती है, ये लोग उम्र में बड़े हो जाते हैं लेकिन इनका दिमाग पूरी तरह मैच्योर नहीं हो पाता है।

इस बीमारी का एक कारण जेनेटिक्स भी है, जिसमें यह एक पारिवारिक बीमारी बन जाती है।

Silent Brain Strokes

इस बीमारी का एक कारण ब्रेन डेवलपमेंट भी है, यदि गर्भावस्था के दौरान शिशु के दिमाग की संरचना में कोई गड़बड़ी हुई है तो भी यह बीमारी हो सकती है।

पर्यावरण के कारण भी ऐसा हो सकता है, कुछ महिलाएं गर्भावस्था में स्मोकिंग या शराब पीती है, जिसका असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ता है।

इस बीमारी से बचाव के उपाय

  • लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव करना।
  • अच्छा आहार खाएं।
  • माता-पिता का सहारा लें।
  • ग्रुप्स में रहने की कोशिश करें ताकि आप अकेलेपन से बाहर आसानी से निकल पाए।
  • जरूरत पड़ने पर दवाओं तथा मेडिकल हेल्प लें।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ