Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

चाहते हैं सेहतमंद रहना है तो अपनाएं आचार्य मनीष की ये 5 हर्बल टी, घर पर मिनटों में हो जाएगी तैयार

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत को फिट रखने के लिए क्या-कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आचार्य मनीष की 5 ऐसी हर्बल टी की रेसिपी के बारे में, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Feb 17, 2026 18:05
Image Source Freepik
नेचुरल तरीके से मजबूत करें इम्युनिटी

आजकल सेहत को फिट रखना हर किसी के लिए बहुत ही मुश्किल टास्क हो गया है. चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर कोई अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रख पाता, जिसके चलते कई सारी बीमारियां उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आप तंदुरुस्त रहें, तो आचार्य मनीष की 5 हर्बल टी का रोजाना सेवन कर सकते हैं.

इन्हें बनाना बेहद आसान है और मिनटों में तैयार हो जाने वाली यह आयुर्वेदिक ड्रिंक आपकी सेहत को हेल्दी बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं इन 5 हर्बल टी की रेसिपी के बारे में.

---विज्ञापन---

इस तरह बनाएं हर्बल टी | Way To Make Herbal Tea*

तुलसी-अदरक हर्बल टी

इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी उबालें. इसमें 5-6 तुलसी की पत्तियां और आधा इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें. 5 मिनट उबालकर छान लें. स्वाद के लिए शहद मिला सकते हैं. अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो इससे आपको सर्दी-खांसी से राहत मिल सकती है. इतना ही नहीं बल्कि यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है.

दालचीनी-लौंग टी

दालचीनी-लौंग वाली हर्बल टी को बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और 2 लौंग डालकर 7-8 मिनट उबालें. इसके बाद जैसे ही पानी गुनगुना हो जाए आप इसका सेवन करें. यह आपके पाचन को बेहतर बनाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पिंपल्स से हो गए हैं परेशान? घर में रखी 5 रुपये की ये चीज दिला सकती है छुटकारा!

जीरा-धनिया-सौंफ टी

आधा-आधा चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ एक कप पानी में डालकर 5-7 मिनट उबालें. छानकर सुबह खाली पेट पिएं. इससे आपके पेट में होने वाली गैस, एसिडिटी और सूजन में राहत मिलती है

हल्दी-काली मिर्च टी

इस देसी हर्बल टी को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालें. इसके बाद आप इसको अच्छे से मिलाकर सेवन करें. यह सूजन कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक साबित होता है.

पुदीना-नींबू हर्बल टी

पानी में 5-6 पुदीने की पत्तियां उबालें. गैस बंद करने के बाद इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस

यह भी पढ़ें: कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 06:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.