---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: बड़े कारगर हैं ये 3 वास्तु उपाय, आजमाते ही छूमंतर हो जाएगी बड़ी से बड़ी टेंशन!

Vastu Tips: प्राचीन भारतीय विज्ञान वास्तु शास्त्र का एकमात्र उद्देश्य मानव कल्याण है। इस शास्त्र में बड़े सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं, जिसे अपनाकर सभी प्रकार के कष्ट से मुक्ति पाई जा सकती है। यहां ऐसे ही 3 वास्तु उपायों की चर्चा की गई है, जिसे अपनाने से बड़ी से बड़ी टेंशन दूर हो सकती है?

---विज्ञापन---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है मानव कल्याण। यह विद्या मनुष्य मात्र के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है। यह हमारे आसपास के वातावरण और ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का मार्ग प्रशस्त करता है। अगर आप अपने जीवन में तनाव, कष्ट या बाधाओं से जूझ रहे हैं, तो यहां बताए गए वास्तु के ये 3 उपाय आपके लिए बेहद कारगर और सटीक साबित हो सकते हैं। ये उपाय सरल हैं, लेकिन इनका प्रभाव अद्भुत है। आइए जानते हैं कि ये उपाय क्या हैं और इन्हें कैसे लागू किया जाए।

घर का मुख्य द्वार है सौभाग्य का रास्ता

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है, यह सौभाग्य आने का रास्ता है। इसलिए मुख्य द्वार पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दिक्कत नही होनी चाहिए। क्योंकि, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रखना आवश्यक है।

---विज्ञापन---

उपाय:

  • मुख्य द्वार पर स्वस्तिक या ओम का चिह्न लगाएं।
  • दरवाजे के दोनों ओर तुलसी का पौधा या फूलदार पौधे रखें।
  • दरवाजे के ऊपर घंटी या पिरामिड लगाएं, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करे।
  • दरवाजे के सामने कभी भी कूड़ेदान या जूते न रखें।

ये भी पढ़ें: Theory of Karma: सावधान! बकाया मत छोड़ें ये 3 चीजें, वरना अगले जन्म में भी चुकाना पड़ेगा कर्ज!

---विज्ञापन---

घर के उत्तर-पूर्व कोण को शुद्ध रखें

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को बहुत ही पवित्र और ऊर्जावान माना गया है। यह दिशा जल तत्व से जुड़ी है और यहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर इस कोण में गंदगी या भारी सामान रखा हो, तो यह ऊर्जा प्रवाह को बाधित कर सकता है।

उपाय:

---विज्ञापन---
  • उत्तर-पूर्व कोण में हमेशा सफाई रखें और इसे क्लटर-फ्री रखें यानी अधिक से अधिक स्पेस बनाए रखें।
  • इस कोण में पानी से जुड़ी चीजें जैसे एक्वेरियम, फव्वारा या पानी का घड़ा रख सकते हैं।
  • इस दिशा में भगवान की मूर्ति या धार्मिक चीजें रख सकते हैं, जो सकारात्मकता को बढ़ाएंगी।
  • इस कोण में कभी भी टॉयलेट, किचन या भारी फर्नीचर न रखें।

बेडरूम में वास्तु दोष को दूर करें

बेडरूम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यहां हम आराम करते हैं और ऊर्जा प्राप्त करते हैं। अगर बेडरूम में वास्तु दोष हो, तो इसका सीधा असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

उपाय:

---विज्ञापन---
  • बेड को दीवार से सटाकर रखें, लेकिन सुनिश्चित करें कि बेड के नीचे कुछ भी न रखा गया हो।
  • बेडरूम में मिरर यानी आईने या दर्पण को इस तरह रखें कि वह बेड को रिफ्लेक्ट न करे।
  • बेडरूम में हल्के और सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल करें, जो शांति और सुकून दें।
  • बेडरूम में भगवान की तस्वीर या धार्मिक चीजें न रखें, क्योंकि यह आराम के स्थान के लिए उचित नहीं है।

आपको बता दें कि आपको वास्तु शास्त्र के ये उपाय सरल लग सकते हैं, लेकिन इनका प्रभाव बहुत गहरा होता है। आप यकीन मानिए कि इन्हें अपनाकर आप अपने घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। मान्यता है कि ये उपाय न केवल तनाव और कष्ट को दूर करते हैं, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि भी लाते हैं। इसलिए आप इन्हें आजमाकर वास्तु के जादू को अपने जीवन में महसूस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Vidura Niti: महात्मा विदुर की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 26, 2025 10:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola