Ankita Murder Case: आरोपियों को नहीं मिली जमानत, कोटद्वार के सभी वकीलों ने लिया बड़ा फैसला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) के अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) समेत तीनों आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई है, क्योंकि कोटद्वार (Kotdwar) के वकीलों ने पुलकित का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। बता दें कि अंकिता भंडारी के पिता ने पूर्व में उत्तराखंड के वकीलों से अपील की थी कि कोई भी आरोपियों का केस न लड़े।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने बताया कि कोटद्वार के सभी वकीलों ने आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथियों का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। उसी के संबंध में एक प्रस्ताव रखा गया था। वहीं कोटद्वार में वकीलों द्वारा आरोपी का मुकदमा नहीं लड़ने के फैसले के कारण बुधवार को आरोपियों की जमानत पर सुनवाई भी नहीं हुई। आरोपी की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर को खत्म हो रही है।
Ankita Bhandari murder case | Uttarakhand: All the lawyers of Kotdwar have refused to fight the case of the accused, Pulkit Arya & others. A proposal regarding the same was kept: Ajay Kumar Pant, President, Kotdwar Bar Association
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 28, 2022
जानकारी के मुताबिक सोमवार को अंकिता के परिवार वालों से मिलने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान परिवार वालों ने 9 मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा था। इन मांगों के साथ अंकिता के पिता ने एक अपील भी की थी। इसमें उन्होंने गुहार लगाई थी कि उत्तराखंड का कोई भी वकील आरोपियों का केस न लड़े। इसी अपील को मानते हुए कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने यह घोषणा की।
https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1574778186709495808
अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए बनी एसआईटी टीम की प्रभारी डीआईजी पीआर देवी ने भी मामले की जांच तेज कर दी है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से मंगलवार को एक प्रेसनोट जारी किया गया। इसमें बताया कि आरोपियों की ओर से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाले दो वाहनों को कब्जे में लिया गया है। इनमें एक एक्टिवा स्कूटर और एक बाइक शामिल है। वहीं रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों को भी पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जा रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: