---विज्ञापन---

Religion angle-right

Panchak Kab Lagega: सावधान! नवरात्रि से पहले लगेगा राज पंचक, जानें शुभ-अशुभ का गणित, क्या करें क्या नहीं

Panchak Kab Lagega: मार्च 2026 में चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले राज पंचक लगने जा रहा है, जो नवरात्रि के शुरुआती दिनों को भी प्रभावित करेगा. आइए जानते हैं, यह किस तारीख से लग रहा है और इस दौरान कौन से काम करने शुभ हैं और किनसे बचना चाहिए?

---विज्ञापन---

Panchak Kab Lagega: चैत्र नवरात्रि से पहले मार्च 2026 में पंचांग के अनुसार एक खास ज्योतिषीय अवधि बनने जा रही है, जिसे राज पंचक कहा जाता है. यह समय कई लोगों के लिए जिज्ञासा और सावधानी दोनों का विषय बनता है. खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि के शुरुआती दिन भी इसी काल में पड़ेंगे. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए पंचक के नियम, मान्यताएं और सावधानियां समझना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं, पंचक कब लगेगा और इस दौरान क्या करें, क्या नहीं?

मार्च 2026 में पंचक का समय

पंचांग की गणना के अनुसार मार्च में पंचक 16 मार्च को शाम 6 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा. यह अवधि 20 मार्च को देर रात 2 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

---विज्ञापन---

पंचक तब बनता है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि से होकर गुजरता है. यह कुल पांच दिनों की अवधि होती है. इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं. इसलिए नवरात्रि के पहले दो दिन पंचक के प्रभाव में रहेंगे.

क्या होता है राज पंचक?

ज्योतिष शास्त्र में पंचक का नाम उस दिन से जुड़ा होता है जिस दिन यह शुरू होता है. सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक कहा जाता है. मान्यता है कि यह पंचक अन्य प्रकार के पंचक जैसे मृत्यु पंचक या अग्नि पंचक की तुलना में कम कष्टदायक होता है. कुछ विद्वान इसे सरकारी काम, प्रशासनिक प्रक्रिया या संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए मध्यम रूप से अनुकूल भी मानते हैं. फिर भी सामान्य सावधानियां इस समय में भी लागू रहती हैं. इसलिए बड़े फैसलों में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba Teachings: असफलता और संघर्ष में सही रास्ता दिखाती हैं नीम करोली बाबा की ये 2 बातें

इन 5 कार्यों पर रहेगी पाबंदी

धार्मिक परंपराओं के अनुसार पंचक के पांच दिनों में कुछ कामों से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इन दिनों किए गए वर्जित कार्य पांच बार दोहराने की स्थिति बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

पंचक के दौरान नया निर्माण कार्य शुरू करना या घर की छत डलवाना अशुभ माना जाता है.
इस समय दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे यम की दिशा माना गया है.
पंचक के दिनों में लकड़ी जमा करना यानी लकड़ी का संचय करना और घास, फूस या सूखी सामग्री इकट्ठा करना भी वर्जित माना जाता है.
नई चारपाई, पलंग या बेड बनवाना इस अवधि में शुभ नहीं माना जाता.
पंचक काल में शुभ और कीमती वस्तुओं खरीदारी से परहेज करने की सलाह दी जाती है.

दोष कम करने के लिए क्या करें?

  • यदि किसी जरूरी कारण से काम करना ही पड़े, तो शास्त्रों में कुछ उपाय भी बताए गए हैं. नियमित रूप से भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करना शुभ है.
  • चूंकि इसी समय नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता दुर्गा की आराधना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और घर में दीपक जलाना सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला होगा.
  • धार्मिक ग्रंथ जैसे रामायण या गीता का पाठ भी मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन देता है.

संयम और दान का महत्व

  • राज पंचक के दौरान दान को विशेष महत्व दिया गया है. जरूरतमंद लोगों को अनाज, कपड़े या अपनी क्षमता के अनुसार धन देना पुण्यदायी माना जाता है.
  • इस अवधि में जीवनशैली में सादगी और संयम रखने की सलाह दी जाती है.
  • घर को साफ रखना, सकारात्मक सोच बनाए रखना और जल्दबाजी में बड़े निर्णय न लेना भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
  • धार्मिक परंपराओं के अनुसार ऐसे समय में धैर्य, श्रद्धा और सेवा भाव व्यक्ति के जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Shani Favourite Plant: शनि के अशुभ प्रभाव से राहत के लिए लगाएं ये पौधा, जानें घर में रखने की सही दिशा और फायदे

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 11, 2026 03:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola