Women Delivered baby in Ambulance: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। ऐसे में एंबुलेंस महिला को लेकर दूसरे अस्पताल जा रही थी। मगर इसी बीच रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया।
मैनपुरी का मामला
खबरों की मानें तो महिला की प्रेग्नेंसी को 9 महीने पूरे हो चुके थे। महिला के पेट में दर्द उठा, तो उसे मैनपुरी के सौसैय्या मातृ शिशु चिकित्सालय लाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ना होने के कारण महिला को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का हुआ खस्ता हाल! मजबूरी में घर से काम करने निकली महिलाओं ने सुनाई आपबीती
पति ने सुनाई आपबीती
बच्चे के पिता ने बताया कि शुरुआत में अस्पताल ने बताया कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी मुमकिन नहीं है और ऑपरेशन करना पड़ सकता है। हालांकि बाद में अस्पताल के स्टाफ ने खुलासा किया कि डॉक्टर आज छुट्टी पर हैं। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल में भेजा गया। हालांकि एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्चा हो गया।
दो सदस्यीय कमेटी गठित
अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी गुप्ता का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। हमने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में सामने आएगी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- TMC सांसद ने दिया इस्तीफा, अपनी ही पार्टी पर लगाए आरोप, भाजपा बोली- अब ममता का टाइम
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
14 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines