पाकिस्तान का हुआ खस्ता हाल! मजबूरी में घर से काम करने निकली महिलाओं ने सुनाई आपबीती

Pakistan Working Women Story: पाकिस्तान के आर्थिक हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि काम करने के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है।

Pakistan Working Women Story

Pic Credit: AFP

Pakistan Working Women Story: पाकिस्तान की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि, जहां महिलाओं के घर से निकलने पर पाबंदी थी, वहां महिलाएं अब बाहर जाकर नौकरी करने पर मजबूर हैं। यही नहीं, महिलाओं को पुरुषों वाले काम भी कर पड़ रहे हैं। पाकिस्तान का इतना खस्ता हाल शायद पहली बार देखने को मिला है। काम करने वाली ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि अपने खानदान में वो पहली महिला हैं, जिसे घर से निकलकर काम करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

राइडर गर्ल की कहानी

पाकिस्तान की रहने वाली 28 वर्षीय अमीना सोहेल कराची की गलियों में मोटरसाइकिल चलाती हैं। कड़ी धूप और लंबे ट्रैफिक जाम से जूझने के बाद वो एक पैसेंजर को छोड़ती हैं और दूसरी सवारी के लिए निकल पड़ती हैं। अमीना का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वो काम करने को मजबूर हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं? वो किसी से फालतू बात नहीं करतीं। लोग उन्हें देखकर हूटिंग करते हैं। मगर वो अपना काम जारी रखती हैं।

विज्ञापन

अमीना ने सुनाई आपबीती

अमीना के अनुसार उनके परिवार में कमाने वाले सिर्फ पापा थे। मगर उनकी तबीयत खराब रहने लगी। परिवार को रिश्तेदारों के सामने हाथ फैलाना पड़ा, तो मैंने बाहर निकलकर काम करने की ठानी। मेरे खानदान में नौकरी करने वाली मैं पहली लड़की हूं। पहले हमें भूखा सोना पड़ता था। मगर अब कम से कम 2-3 टाइम का खाना मिल जाता है।

विज्ञापन

हिना पर बना शादी का दबाव

इसी कड़ी में 24 साल की हिना सलीम कराची के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया कोरांगी की लेदर फैक्ट्री में काम करती हैं। हिना का कहना है कि पिता की मौत के बाद मां ने उनका साथ दिया। हिना के बड़े भाई ने काम करने की इजाजत नहीं दी। उनके अंकल ने शादी करवाने की सलाह दे दी। हिना की मां पर काफी दबाव था, लेकिन उन्होंने बेटी का साथ दिया और उसे काम करने से नहीं रोका।

पाकिस्तान में महंगाई से बुरा हाल

बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। महंगाई आसमान छू रही है। राशन और टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। बिजली और गैस 300 प्रतिशत महंगी हैं। संयुक्त राष्ट्र की मानें तो पाकिस्तान की वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी 21 प्रतिशत है। ज्यादातर महिलाएं असंगठित क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में काम करती नजर आती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ