Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ग्रहों के राजकुमार बुध मौजूद हैं. ऐसे में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. इसके अलावा बुध के अपनी ही राशि मिथुन में होने से भद्र राजयोग बन रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ राशियों को चौतरफा लाभ होने के योग हैं. इन 3 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं, चलिए इस बारे में जानते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)-
बड़े भाई की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलने के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. इसके अलावा घर में मेहमानों के आने से अशांति का माहौल दूर होगा. साथ ही आप अपनी माता के साथ दिल की बात कर पाएंगे. अगर आप किसी जमीन को खरीदने के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहे हैं तो अब आपको इस कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
कन्या राशि (Virgo)-
जिन लोगों ने नई जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ है, उन्हें वहां से पॉजिटिव Response मिल सकता है. उम्मीद है कि इस बार आपकी नौकरी लग जाएगी और सैलरी भी बढ़िया मिलेगी. जिन लोगों का खुद का काम है, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा. इसके अलावा घर का माहौल अशांति की जगह खुशियों से भरा रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)-
खर्चों पर नियंत्रण रखने से बजट नहीं बिगड़ेगा. साथ ही आर्थिक परेशानियों का सामना आप नहीं करेंगे. इसके अलावा कुंडली में लंबी दूरी की सुखद यात्रा का योग बन रहा है. अगर आपकी किसी खास दोस्त से बोलचाल बंद है तो दोस्ती फिर से होने की संभावना है. इसके अलावा आपका रिश्ता अपने पिता से मजबूत होगा क्योंकि आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.