Chanakya Niti: घमंडी व्यक्ति का चूर-चूर होगा घमंड, आचार्य चाणक्य की इन 3 बातों को करें फॉलो

Chanakya Niti: हर इंसान को किसी न किसी चीज का घमंड होता है, जिस पर काबू पाना बहुत जरूरी है. जब व्यक्ति घमंडी हो जाता है तो वो जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है और उसके दोस्त व रिश्तेदार उससे दूर होने लगते हैं. यदि आप भी घमंडी लोगों से परेशान हो गए हैं तो ऐसी स्थिति में आचार्य चाणक्य की सीख को अपना सकते हैं. चलिए जानें घमंडी व्यक्ति के घमंड को चूर-चूर करने के 3 आसान तरीकों के बारे में.

Chanakya Niti

Credit- Social Media

Chanakya Niti: घमंडी लोगों से निपटना बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि ये लोग जल्दी से किसी की भी बात नहीं सुनते हैं. कई बार इन लोगों का स्वभाव व बातें दिल को बहुत ठेस पहुंचाती हैं और गुस्सा आता है. हालांकि, कुछ स्थिति में तो बात लड़ाई-झगड़े तक भी पहुंच जाती है, इसलिए ऐसे लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है. यदि आप भी किसी घमंडी इंसान से तंग आ गए हैं तो ऐसे में आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपना सकते हैं.

विज्ञापन

प्राचीन काल में आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र की रचना की थी, जिसमें उन्होंने जीवन को सुखमय बनाने की सीख व तरीकों के बारे में बताया था. साथ ही खुद को घमंडी लोगों से दूर रखने के तरीकों के बारे में भी बताया है. चलिए जानें आचार्य चाणक्य द्वारा बताई उन 3 जरूरी बातों के बारे में, जिनसे घमंडी इंसान का घमंड चूर-चूर हो सकता है.

विज्ञापन

शांत रहें

आचार्य चाणक्य का मानना था कि घमंडी इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है कि उसे लोगों की अटेंशन मिलती है. यदि आप उस इंसान को अटेंशन देना ही बंद कर देंगे तो वो अपने आप शांत हो जाएगा.

नजरअंदाज करें

शांत रहने के अलावा नजरअंदाज करना भी घमंडी लोगों के घमंड को चूर-चूर करने का आसान तरीका है. आचार्य चाणक्य कहते थे कि जब घमंडी इंसान का ध्यान इस तरफ जाएगा कि आप उसे नजरअंदाज कर रहे हैं तो वो अपने आप शांत हो जाएगा और वहां से चला जाएगा.

विज्ञापन

सवाल करें

यदि आप घमंडी इंसान का घमंड तोड़ना चाहते हैं तो उनसे सवाल भी कर सकते हैं, लेकिन सवाल ऐसे होने चाहिए जिनका उनके पास जवाब न हो. आप ऐसा कोई सवाल भी पूछ सकते हैं, जिसका जवाब देते हुए उनकी सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीति शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ