Zodiac Signs: न घर के न घाट के… ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी. ये कहावत उन लोगों पर सटीक बैठती है, जिनको किसी भी जगह पर इज्जत नहीं मिलती है. लोग इन्हें अपने हिसाब व परिस्थिति के अनुसार इस्तेमाल करते हैं और छोड़ देते हैं. हालांकि, स्वभाव के अलावा व्यक्ति की राशि के जरिए भी जाना जा सकता है कि ये कहावत उन पर सटीक बैठती है या नहीं. दरअसल, वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख किया गया है, जिनमें उनके स्वभाव से लेकर हर छोटी-बड़ी खूबी व कमियों आदि के बारे में बताया गया है.
आज यहां पर हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए लोग अक्सर ‘न घर के न घाट के’ की कहावत का इस्तेमाल करते हैं यानी ऐसे लोग जिन्हें हर कोई Ignore करता है और Respect नहीं देता है.
मकर राशि (Capricorn):
मकर राशि के लोग मेहनती होने के साथ-साथ दिल के साफ भी होते हैं, जो आसानी से लोगों की बातों में आ जाते हैं. इसी वजह से इन्हें लोग अपने हिसाब से इस्तेमाल कर लेते हैं और सम्मान नहीं देते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius):
कुंभ राशि के लोग अपने मस्त व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. ये लोगों के बीच आसानी से Adjust नहीं कर पाते हैं, बल्कि खुद को उनसे अलग कर लेते हैं. वहीं, कोई व्यक्ति इनसे प्यार से बात करता है तो ये एक पल में उनके हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में इनका इस्तेमाल कर इन्हें छोड़ना लोगों के लिए आसान हो जाता है.
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि के लोगों का स्वभाव काफी सरल होता है. ये आसानी से लोगों की बातों में आ जाते हैं और अच्छे व बुरे का फैसला नहीं कर पाते हैं. इनके इसी भोलेपन का फायदा अक्सर लोग उठा लेते हैं और अपने हिसाब से इनका इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, काम निकलने के बाद लोग इन्हें सम्मान भी नहीं देते हैं, बल्कि Ignore करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.