Scissors Mark: हथेली पर कैंची जैसा X का निशान होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें संकेत

Scissors Mark On Palm Meaning: क्या आपकी भी हथेली पर कैंची जैसा X का निशान है? अगर हां, तो ये कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि इससे आपको अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. चलिए जानें हथेली पर कैंची जैसा X का निशान होना क्या दर्शाता है.

Scissors Mark On Palm Meaning

Credit- AI Gemini

Scissors Mark On Palm Meaning: प्रत्येक व्यक्ति की हथेली पर कोई न कोई निशान जरूर होता है, जिन पर वो ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. हालांकि, हाथ पर मौजूद प्रत्येक निशान के महत्व के बारे में हस्तरेखा शास्त्र में विस्तार से बताया गया है. माना जाता है कि प्रत्येक निशान भविष्य की किसी शुभ या अशुभ घटना का संकेत देता है. आज यहां पर हम आपको हथेली पर कैंची जैसा X का निशान होने के महत्व और उससे जुड़े हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कैंची जैसा X का निशान हथेली पर किस जगह होना शुभ है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगली के नीचे यानी गुरु पर्वत पर कैंची जैसा X का निशान होना शुभ होता है. ऐसे व्यक्ति मेहनती होने के साथ-साथ गुणवान भी होते हैं. इनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है, जिसका फायदा इन्हें करियर में भी मिलता है. खासकर, प्रशासनिक कार्यों में इनके सफल होने की संभावना अधिक रहती है.

विज्ञापन

इसके अलावा अनामिका उंगली के नीचे यानी सूर्य पर्वत पर भी कैंची जैसा X का निशान होना शुभ होता है. इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है. साथ ही इनके अंदर बोलने की कला होती है, जिससे सामने वाला व्यक्ति पहली बार में ही इनसे Impress हो जाता है. अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग जिस भी चीज को पाने के लिए मेहनत करते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं. साथ ही समाज में इनको काफी ऊंचा स्थान प्राप्त होता है.

बता दें कि जिन लोगों की हृदय और मस्तिष्क रेखा के बीच में कैंची जैसा X का निशान होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों की Intuition Power काफी Strong होती है. साथ ही ये परिस्थितियों को पहले ही अच्छे तरीके से समझ लेते हैं और मुसीबत में बहुत ही कम फंसते हैं.

विज्ञापन

हथेली पर कैंची जैसा X का निशान किस जगह होना अशुभ है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन और भाग्य रेखा के बीच में कैंची जैसा X का निशान बनना अशुभ होता है. ऐसे लोगों का न सिर्फ स्वास्थ्य खराब रहता है, बल्कि इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ