---विज्ञापन---

Video: कर्ज मुक्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Sawan Somwar 2026: सावन के सोमवार के दिन आप कर्ज से मुक्ति के लिए उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से कर्ज से राहत मिलेगी. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

सावन सोमवार 2026 के उपाय

सावन सोमवार के दिन पैसों की तंगी और कर्ज से मुक्ति के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं।

धन हानि से बचने के लिए मांस, मदिरा और व्यभिचार पर खर्च करने से बचना चाहिए।

24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार पर चांदी की श्रृंगी में गन्ने का रस भरकर शिवलिंग पर अभिषेक करने का उपाय बताया गया है।

रुद्राभिषेक के लाभ

गन्ने के रस से अभिषेक करते समय रुद्राष्टाध्यायी का पाठ और शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से कर्ज और धन हानि से राहत मिल सकती है।

सावन सोमवार के उपाय (Photo Credit- AI)
---विज्ञापन---

Sawan Somwar 2026 Upay: पैसों की तंगी दूर करने और कर्ज से मुक्ति के लिए आपको कई उपायों को करना चाहिए. सावन सोमवार के दिन आप इन उपायों को कर सकते हैं. अगर कोई कर्ज मांगता है और उसे आसानी से कर्ज मिल जाता है, तो वह बहुत बड़ा अभागा है. अगर कर्ज मांगने पर अपमान मिले तो वह भाग्यशाली होता है. कर्ज लेने से व्यक्ति को बचना चाहिए.

सावन सोमवार के उपाय

आपको कर्ज लेने की नौबत आ गई है. पैसों को लेकर परेशान हैं. संपत्ति का सुख नहीं मिल रहा है. अटका हुआ पैसा नहीं मिल रहा है. आपको धन की हानि हो रही है, तो इससे बचने के लिए आपको उपायों को करना चाहिए. यह मां लक्ष्मी के रुठने पर होता है. मांस, मदिरा, व्यभिचार पर खर्च करने से धन की हानि होती है. इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Sawan Somwar 2026: कल है सावन का चौथा सोमवार, जानिए शुभ मुहूर्त और नौकरी-व्यापार में तरक्की के उपाय

रुद्राभिषेक का उपाय

आपको 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार पर चांदी की श्रृंगी में गन्ने का रस भरकर शिवलिंग पर अभिषेक करें. गन्ने के रस की पतली धार से अभिषेक करने के दौरान रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही आपको भोलेनाथ को बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए. शिव गायत्री मंत्र का जाप करें. इन उपायों को करने से आप कर्ज और धन हानि से राहत पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 23, 2026 04:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola