Untitled design (13)
विज्ञापन

RR Retention List: सैमसन पर अटूट भरोसा बरकरार, यशस्वी-पराग मालामाल, इन 6 प्लेयर्स पर आया राजस्थान का दिल

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट से हर किसी को चौंकाया है। राजस्थान ने बतौर कप्तान संजू सैमसन पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। हालांकि, टीम ने ट्रेंट बोल्ट को जाने दिया है।

Rajasthan Royals Retention List: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट आ गई है। राजस्थान रॉयल्स ने अनुभव से ज्यादा युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम ने कप्तान संजू सैमसन के लिए सबसे मोटी रकम खर्च की है और उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। संजू के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल के लिए भी राजस्थान ने जमकर पैसा बहाया है और उन्हें भी 18 करोड़ में रिटेन किया है। 

अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पिछले कुछ समय में खूब सनसनी फैलाने वाले रियान पराग पर भी राजस्थान रॉयल्स का भरोसा कायम है। रियान को राजस्थान ने 14 करोड़ रुपये देते हुए रिटेन किया है। वहीं, ध्रुव जुरैल के लिए भी टीम ने 14 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। संदीप शर्मा को भी टीम ने अपने साथ जोड़े रखा है। बतौर मैच फिनिशर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले शिमरॉन हेटमायर को राजस्थान ने 11 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किया है। संदीप को टीम ने 4 करोड़ में रिटेन किया है। हालांकि, टीम ने अपने दो प्रमुख गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को रिटेन नहीं किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ