जदयू कार्यकारिणी बैठक में नीतीश बोले- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

अमिताभ ओझा, नई दिल्ली प्रदेश जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी, अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें और मैं इसी अभियान में लगा हुआ हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे, हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव वर्ष-2020 में भाजपा के षडयंत्र से हमारी सीटें कम हो गयी, मैं स्वंय मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था पर उनके आग्रह पर तैयार हो गया, क्योंकि शुरू से ही बिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है।
उन्होंने कहा वर्ष 2005 में मुझे बिहार की सेवा करने का मौका मिलने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी हर क्षेत्र में तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, पिछड़े-अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण व आर्थिक दृष्टि से कमजोर अगड़ी जातियाँ, सबके लिए प्रभावकारी कार्य किये गए हैं। सर्वप्रथम बिहार में लागू साइकिल और पोशाक योजना का अनुकरण आज दूसरे राज्य भी कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: