हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में दिल दहला देने वाला मामला, सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में रेता युवती का गला

विज्ञापन
सिरफिरे आशिक

विपिन श्रीवास्तव, खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में झारखंड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुस कर उसका गाला चाकू से रेत दिया। आरोपी युवक को हाल ही में अनुकंपा में कोटवार की नौकरी मिली थी। घायल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती के पिता ने आरोप लगाया कि कोटवार नशे का आदि है। वह शराब, गांजे का नशा कर गांव में उत्पात मचाता है।

अभी पढ़ें – गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान- 6 वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों में होगी फॉरेंसिक जांच

घर में अकेली थी युवती

खंडवा जिले के मूंदी थाना अंतर्गत बांगरदा ग्राम में 18 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर के समय घर पर अकेली थी। पूरा परिवार पास के गांव भमोरी में पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर एकतरफा प्यार में पागल काेटवार बबलू युवती के घर में दीवार कूदकर घुसा। उसके पास धारदार चाकू था जिससे उसने युवती का गला रेत दिया।

विज्ञापन

घायल युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया। घायल युवती के पिता अमन सिंह का कहना है कि आरोपी कोटवार नशेड़ी है, और उसने मेरी बेटी पर हमला किया। आरोपी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

बहन ने सुनाई आंखों देखी

घायल युवती की बहन मनीषा ने बताया कि ‘मैं सिलाई का काम करती हूं। सोमवार को मेरे माता पिता भमौरी मौसी के यहां कार्यक्रम में गए थे, घर मैं ओर मेरी बहन भूरी मौजूद थी। तभी बबलू पिता रामदास अचानक घर में घुसा और मेरी बहन से बोला कि मैं तुझसे से प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं। मेरी बहन ने मना किया तो बबलू ने हाथ में लिए चाकू से जान से मारने की नियत से बहन के गले पर मार दिया और वहां से भाग गया। मैं चिल्लाई और तब मेरी बहन को ग्रामीणों की मदद से मूंदी अस्पताल लाया गया ‘।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: क‍िश्‍तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 8 की मौत और 3 घायल

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि बताया कि आरोपी बबलू पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी बबलू पिता रामदास के विरुद्ध 452, 307 का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola