गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान- 6 वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों में होगी फॉरेंसिक जांच

Amit_Shah

नई दिल्ली: दिल्ली में अब 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य कर दी गई है।
मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराधों की दोष सिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जुड़ें
गृहमंत्री ने बैठक में गंभीर प्रकृति वाले अपराधों में चार्जशीट को लीगल वैटिंग के बाद ही दायर करने की सलाह दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की आवश्यकता जताई। पुलिसकर्मियों को फिटनेस पर ध्यान देने पर बल दिया। ड्रग्स तस्करी को खत्म करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने और मल्टी स्टेट क्रिमिनल गैंग पर नकेल कसने को कहा।

विज्ञापन

महिला और बच्चों को प्राथमिकता
गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं, शिकायतों का समय से निपटारा करने, ऑनलाइन शिकायत में लंबित शिकायत की जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध करवाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्यों लोग तक पहुंचाएं जाएं। पुलिसकर्मी स्कूली बच्चों के साथ समय बिताए। ट्रैफिक जाम वाले रास्तों को चिह्नित कर उनके सिग्नलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ