Live Updates
हिमाचल के कांगड़ा 2 मजदूरों के शव बरामद, कई अन्य लोगों की तलाश जारी
हिमाचल के कांगड़ा में लगातार बारिश के चलते मनुनी खड्ड के पास एक छोटी पनबिजली परियोजना में जलस्तर बढ़ने से कुछ मजदूर बह गए हैं। कांगड़ा के डीसी हेमराज बैरवा ने बताया, "2 शव बरामद कर लिए गए हैं। SDRF, पुलिस, एसडीएम और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर हैं। हम लापता लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए लोगों की गिनती कर रहे हैं। उसके बाद ही कहा जा सकता है कि कितने लोग घटना का शिकार हुए हैं। स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मनुनी खड्ड के पास एक छोटी पनबिजली परियोजना है। इसके पास कुछ मजदूर रहते थे। यह कई धाराओं का संगम स्थल है। भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया, जिससे कुछ लोग बह गए। हम अभी तक लोगों की संख्या का पता नहीं लगा सकते। दो मृतकों की पहचान की जा रही है। लापता लोगों की आधिकारिक संख्या जल्द ही सामने आएगी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले-मुरादाबाद ऐतिहासिक नगरी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा "मुरादाबाद ऐतिहासिक नगरी है। यहां स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ा आंदोलन किया। यहां साहित्य, लेखक, कवियों की एक लंबी विरासत रही है। आज मुरादाबाद में संविधान साहित्य वाटिका का लोकार्पण किया गया है। यह आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्थल होगा..."
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने ब्रोकर से की नकदी बरामद
Madhya Pradesh News: शिलांग पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही है। बुधवार को शिलांग पुलिस टीम ने फ्लैट ब्रोकर शिलोम जैम्स की कार से 1 लाख रुपये बरामद किए थे। इस दौरान शिलांग पुलिस टीम नोटों को गिनती हुई दिखाई दी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने जुटाए सबूत
Madhya Pradesh News: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रहे शिलांग के एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपी और सोनम जिस फ्लैट में रूके थे टीम वहां गई थी। अब फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर, ब्रोकर शिलोम जैम्स, चौकीदार बलवीर अहिरवार को लेकर ट्रांजिस रिमांड इंदौर से शिलांग ले जाया जा रहा है। तीनों से पूछताछ के बाद जरूरी सबूत भी जुटाए गए हैं।
मध्य प्रदेश में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
मध्यप्रदेश में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए 2019 के कानून पर अमल सुनिश्चित करने को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार है। कोर्ट ने राज्य सरकार को याचिका की कॉपी देने को कहा है। अब 4 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि कानून पर कोर्ट की ओर से रोक ना होने के बावजूद राज्य लोक सेवा आयोग ने पिछले सालों में निकाली गई वेकेन्सी मे से 13% पदों को होल्ड कर रखा है। याचिका मे मांग की गई है कि उन पदों पर कानून के मुताबिक यानी 27% ओबीसी आरक्षण के साथ भर्ती की जाए। याचिका मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के कुछ कैंडिडेट ने दायर की है। उनका कहना है कि सरकार इस कानून को जानबूझकर लागू नहीं कर रही है।
आपातकाल पर कंगना रनौत ने कांग्रेस को घेरा
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कहा, "हम लोग यह नहीं चाहते कि आज की जो पीढ़ी है या जो लोग इसके(आपातकाल) बारे में नहीं जानते, उन्हें कांग्रेस भ्रमित करे। हमें अपने इतिहास से सीख लेनी चाहिए और यह हमारी इस पीढ़ी की भी जरूरत है... 1975 में संविधान का गला घोंटा गया था। यह बताना भी जरूरी है। मैं धन्यवाद करती हूं हमारी सरकार का इस पहल के लिए।"
दिल्ली की NDMC की बैठक पर क्या बोले मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने NDMC की बैठक में कहा कि पीएम मोदी ने देशभर के सभी मंदिरों और सांस्कृतिक जगहों के पूर्णनिमार्ण की कल्पना करते हुए सीपी में हनुमान, कालिका माता मंदिर, नेहरू पार्क में वाल्मीकि और भैरव बाबा जैसे मंदिरों के सर्वेक्षण के लिए समितियां बनाई गई हैं। साथ ही सड़क सफाई के लिए नई मशीनें खरीदने की तैयारी है...
विक्रम सिंह मजीदिया की गिरफ्तारी पर क्या बोले पंजाब के कैबिनेट मंत्री
विक्रम सिंह मजीदिया की गिरफ्तारी पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कतरूचक ने कहा कि पंजाब के जवानी को मजीठिया ने खत्म किया।जब भाजपा अकाली की सरकार थी उन 10 सालों में ड्रग्स को पंजाब में फैलाया गया। जो लोग यह सवाल कर रहे थे कि हम कब बड़ी मछली पर हाथ डालेंगे उनको आज जवाब मिल गया और इसके साथ ही उन हजारों परिवारों को भी आज तसल्ली मिली होगी जिस परिवार में ड्रग्स से लोगों की जान गई।
Axiom-4 मिशन को लॉन्च होते ही क्या बोले शुभांशु शुक्ला के पिता
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है...
उत्तराखंड के गोविंदघाट के पास भूस्खलन, NH-7 बंद
उत्तराखंड के गोविंदघाट के पास सुबह 6 भूस्खलन हो गया है। इसकी वजह से बद्रीनाथ राजमार्ग (NH-7) बंद हो गया है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन के कर्मियों द्वारा राजमार्ग को साफ करने कार्रवाई की जा रही है।
NH-48 पर मेथेनॉल से भरे टैंकर में लगी आग, ड्राइवर की मौत
राजस्थान के NH-48 मोखमपुरा में मेथेनॉल से भरे टैंकर में आग लग गई। इस दौरान टैंकर चालक राजेंद्र केबिन में फंसा रह गया। इसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर है कि इस हादसे में कुछ राहगीर भी झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि मेथेनॉल केमिकल टैंकर गुजरात से भिवाड़ी जा रहा था। अजमेर-जयपुर हाइवे पर लंबा जाम लगा था। SMS अस्पताल प्रशासन को किया गया अलर्ट जारी कर मास कैजुअलिटी की आशंका के चलते इमरजेंसी में शुरू की गई तैयारियां शुरू करने को कहा गया है।
पीएम आवास पर होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज सुबह 11:00 बजे से केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल आज कुछ अहम फैसले ले सकती है। इस कैबिनेट बैठक में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकारी विभागों और सशस्त्र बलों को स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज पर लेट फीस से राहत मिलने की भी संभावना है। सरकारी विभागों/संगठनों/सशस्त्र बलों के लिए स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क पर लेट फीस माफ की जा सकती है। पुणे मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी मिलने की भी संभावना है। आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना पर विचार होगा।
छत्रपति संभाजी नगर में सड़क हादसा 3 की मौत 2 घायल
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, संभाजीनगर के 5 दोस्त रात को फुलंबरी में एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद लौटते समय ये हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवकों की उम्र 15 से 18 साल के बीच की है।
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी
भारत के आपातकाल को आज 50 साल पूरे गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं।
‘रातभर में 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए…’ रूस का बड़ा दावा
यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस दौरान रूस ने दावा किया है कि रातभर चले हवाई हमलों में रूस ने 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है।
कानपुर शहर के आलम मार्केट में चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के आलम मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम द्वारा बुलडोजर अभियान चलाया गया। इस पर कानपुर नगर निगम के अधिकारी आरएल कुशवाह ने कहा कि इसी रोड पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और नगर निगम की टीम यहां मौजूद है। लोगों को पहले भी सूचित किया गया था।
आपातकाल को 50 साल पूरे..., भाजपा मना रही 'संविधान हत्या दिवस'
भारत में साल 1975 में आपातकाल लगा था, जिसे आज 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'संविधान हत्या दिवस' के पोस्टर लगाए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar 25 June 2025 News LIVE Updates: आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद भी हालात काफी नाजुक हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इस सीजफायर को लेकर काफी दावे किए जा रहे हैं। वहीं, भारत में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA काफी एक्टिव हो गई है. DGCA ने बताया कि अब दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के एयरपोर्ट्स पर खास निगरानी रखी जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
11 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
16 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
17 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
17 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
19 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
20 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines