हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: ओवल में KL Rahul के नाम जुड़ेगी ऐतिहासिक उपलब्धि! टूटेगा सुनील गावस्कर का महारिकॉर्ड

KL Rahul: केएल राहुल के पास ओवल के मैदान पर एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। राहुल सुनील गावस्कर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं।

विज्ञापन
KL Rahul

KL Rahul: इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला है। राहुल 4 मैचों की 8 पारियों में अब तक 511 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और इतने ही अर्धशतक निकले हैं। चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की लाज बचाने में राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर अहम योगदान दिया था।

सीरीज का पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से खेला जाना है, जहां भारतीय टीम राहुल से एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। ओवल के मैदान पर राहुल के पास ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। राहुल 45 रन बनाते ही सुनील गावस्कर का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे।

इतिहास रचने की दहलीज पर राहुल

दरअसल, भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है। गावस्कर ने इंग्लैंड में खेलते हुए कुल 1152 रन ठोके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभी केएल राहुल मौजूद हैं। राहुल ओपनर के तौर पर अब तक इंग्लिश धरती पर 1108 रन ठोक चुके हैं।

विज्ञापन

राहुल अगर ओवल के मैदान पर होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में 45 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह गावस्कर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे। चौथे टेस्ट में राहुल का प्रदर्शन जोरदार रहा था। पहली इनिंग में 46 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने 90 रनों की अहम पारी खेली थी। चौथे टेस्ट को ड्रॉ कराने में राहुल की इनिंग काफी अहम साबित हुई थी।

राहुल को रास आता है ओवल

केएल राहुल को ओवल का मैदान खूब रास आता है। राहुल इस ग्राउंड पर अब तक कुल 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने 62 की औसत से खेलते हुए 249 रन ठोके हैं। राहुल ओवर में एक शतक भी जमा चुके हैं।

विज्ञापन

अब टीम मैनेजमेंट राहुल से इस उम्दा रिकॉर्ड को पांचवें टेस्ट में भी बरकरार रखने की उम्मीद करेगा। सीरीज को 2-2 से बराबर करने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में ओवल में जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लैंड अभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola