इंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

India A: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की इंजरी का सिलसिला नहीं रुक रहा है. अब हार्दिक पांड्या भी इंजरी के कारण इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं. वहीं मुख्य टीम का हिस्सा बनने के कारण अब नमन धीर भी इंडिया ए की टीम का हिस्सा नहीं है.

team india

भारत की संभावित प्लेइंग 11! (Image: AI Generated)

India A: इंडिया की टीम 6 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. ये तीनों ही मुकाबले क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पुडुचेरी में खेला जाएंगे. इस मुकाबले की तैयारी कर रही इंडिया ए की टीम 2 बड़े झटके लगे हैं. सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और युवा स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं. अब इन दोनों खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट का नाम भी सामने आ गया है. 2 युवा खिलाड़ियों को ये मौका मिला है.

विज्ञापन

इंडिया ए की टीम में हुआ बड़ा बदलाव 

स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडिया ए के लिए खेलकर मैदान पर वापसी करना चाहते थे. लेकिन फिटनेस टेस्ट देते समय उन्हें दोबारा इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही अब वो इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया मौजूदा समय में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश कर रही है. जिसके कारण ही एक बार फिर से मुंबई के सूर्यांश शेडगे को इंडिया ए की टीम में मौका मिला है. इससे पहले वो इंडिया ए के लिए श्रीलंका के खिलाफ भी खेल चुके हैं. 

विज्ञापन

नमन धीर इंडिया ए की टीम का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें अब टीम मैनेजमेंट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा बना दिया है. जहां पर उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को रिप्लेस किया है. ऐसे में अब इंडिया ए की टीम में उनकी जगह अनुकूल रॉय को मौका दिया गया है. अनुकूल रॉय भी कई बार इंडिया ए की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. बीसीसीआई ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को एक बार फिर से इंडिया ए की टीम में उन्हें मौका दिया है. जिससे वो खुद को बड़े लेवल पर साबित कर सके. 

इस टीम में नजर आ रहे हैं कई स्टार  

सिर्फ सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ही इस टीम का हिस्सा नहीं है. उनके अलावा इस टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी देवदत्त पडिक्कल को मिली है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में प्रियांश आर्या और साई सुदर्शन नजर आ रहे हैं. मध्यक्रम में रजत पाटीदार और निशांत सिंधु नजर आ रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह नजर आ रहे हैं. तेज गेंदबाजी में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इन सभी खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खुद को साबित करने का अच्छा मौका है.

विज्ञापन

यहां पर देखें भारत की बदली हुई टीम 

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह(विकेटकीपर),  गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ