Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

Breaking: वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर, 7 की मौत और सात घायल

  वडोदरा: वडोदरा में मंगलवार दोपहर ऑटो व ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में सात की मौत और सात ही लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए समीप के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।---विज्ञापन---   […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Oct 4, 2022 16:34
वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर
वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर

 

वडोदरा: वडोदरा में मंगलवार दोपहर ऑटो व ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में सात की मौत और सात ही लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए समीप के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

 

जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन दर्जीपुरा के पास एक ट्रेलर ट्रक व ऑटो में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी थी की तेज धमाके के साथ ऑटो के परखर्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने ऑटो सवार लोगों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मौके पर दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन बुलाई गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ हो गई। सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस के अनुसार घायलों के हालत अभी स्थिर है। उनके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

First published on: Oct 04, 2022 04:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.